.jpg)
rn
Click Buddy Service Trend: भारतीय शादियों में आजकल लोग पुराने रीति-रिवाजों के साथ मॉडर्न तौर-तरीके अपना रहे है। इसी बीच शादी समारोह में ऐसे-ऐसे ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं जो लोगों को हैरान भी कर रहे हैं। इसी बीच अब एक नई सर्विस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस ट्रेंड का नाम क्लिक बडी है।
rnइंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा 'क्लिक बडी' सर्विस
rnदरअसल, एक मारवाड़ी शादी में मेहमानों को एक अनोखी सर्विस देखने को मिली, जहां कुछ लोगों को इंस्टाग्राम वाले परफेक्ट तस्वीरें क्लिक करने के लिए रखा गया था। यह लोग मेहमानों के फोन लेकर उनके लिए ऐसी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। अब इस अनोखे आइडिया का पोस्ट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
rnक्या होता है 'क्लिक बडी' सर्विस?
rnबता दें,इस अनोखे सर्विस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदीप मॉल नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया की शादी में कुछ महिलाएं मौजूद थीं,जिन्हें क्लिक बडी कहा जा रहा था। इनका काम सिर्फ अच्छी फोटो क्लिक करना था, जो इंस्टाग्राम पर डाला जा सकते। लिक्विड का कॉन्सेप्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। वहीं इस पर लोगों के तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। लोगों का कहना है कि भारत में अब हर चीज को बिजनेस आइडिया में बदला जा रहा है। तो दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा आप शादी में फोटोग्राफर नहीं इंस्टाग्राम मैनेजर भी चाहिए।
rnयूजर्स जमकर दे रहे रिएक्शन
rnवहीं वीडियो पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अब तो फोटो खिंचवाने की टेंशन ही खत्म हो गया। तो दूसरे ने कहा अब कजिन्स को जबरदस्ती फोटोग्राफर नहीं बनना पड़ेगा। अन्य यूजर ने मजाक में लिखा उप्स ऐसे आईडिया मत दो, बेटे की शादी का खर्च और बढ़ जाएगा।
rn




.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)