TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही,ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू हो गए है। एक बाद एक पार्टी के गद्दावर नेता टीएमसी का साथ छोड़ रहे है।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. NCW ने दिखाई सख्ती, प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को किया तलब
  2. शादी का दबाव बना प्रेमिका की मौत का कारण, युवक ने ओवरब्रिज से धक्का देकर की हत्या
  3. ग्रेटर नोएडा की निर्माणाधीन सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 37वीं मंजिल से गिरकर 2 मजदूरों की मौत
  4. टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को दिया अल्टीमेटम
  5. UP Election 2027: सीट बंटवारे को लेकर खत्म हुआ इंतजार! अमित शाह ने संजय निषाद को दिया बड़ा संकेत
  6. महुआ मोइत्रा ने खारिज किया बागी गुट का दावा, कहा- NDA के साथ होते तो तस्वीर...
  7. जन्मदिन पर लालू यादव के लिए बेटे का प्यार, तेज प्रताप ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
  8. निशांत कुमार की संपत्ति पर आरजेडी का सवाल, नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर भी हमला
  9. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद सियासी हलचल, सुष्मिता देव के BJP में शामिल होने की संभावना तेज
  10. मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस का बड़ा कदम, पार्टी ने कानूनी लड़ाई का किया ऐलान
  11. बिजली संकट को लेकर अखिलेश का वार, कहा- जनता गर्मी में त्राहिमाम...
  12. यूपीडा का प्रभार वापस लेने पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने साधा निशाना
  13. राजस्थान के PBM अस्पताल में सिजेरियन के बाद बिगड़ी महिलाओं की हालत, 6 मरीजों की किडनी फेल होने से हड़कंप
  14. सीएम बनते ही डीके शिवकुमार की बढ़ीं मुश्किलें, कैबिनेट बंटवारे पर नाराज हुए एक और मंत्री
  15. लालच ने छीनी इंसानियत… हैदराबाद में पिता की निर्मम हत्या पर कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा; जानिए पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही,ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू हो गए है। एक बाद एक पार्टी के गद्दावर नेता टीएमसी का साथ छोड़ रहे है। इसी कड़ी में गुरुवार को राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें, सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद यह तीसरे सांसद का इस्तीफा है। इसी के साथ अब राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों की संख्या घटकर 10 सांसद रह जाएगी। सूत्रों के अनुसार अगले हफ़्ते के अंदर TMC के 3 और राज्यसभा सांसद इस्तीफ़ा दे सकते हैं, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है।

इस्तीफे के बाद क्या बोले प्रकाश चिक बड़ाइक

वहीं इस्तीफा देने के सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "जनता की राय को मानते हुए, मैंने भी आज अपना इस्तीफा दे दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह BJP में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, "यह तो समय ही बताएगा।

टीएमसी की अंदरूनी बगावत सामने आया

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी इन दिनों अंदरूनी बगावत की खबरों को लेकर चर्चा में है। इसी बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम टीएमसी विधायक दल के भीतर बढ़ते मतभेदों के बीच सामने आया है।

58 विधायकों ने ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के 58 विधायकों ने नेतृत्व की राय से अलग जाकर नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया, जबकि पार्टी नेतृत्व द्वारा शोभनदेव चट्टोपाध्याय को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया गया था। इस घटनाक्रम को टीएमसी के भीतर बढ़ती नाराजगी का संकेत माना जा रहा है।

बराइक ने इस्तीफे में क्या लिखा?

प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को संबोधित अपने इस्तीफे में लिखा कि वे राज्यसभा की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए सभापति, उपसभापति तथा राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

कौन है प्रकाश चिक बराइक

प्रकाश चिक बराइक पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के प्रमुख आदिवासी नेता हैं। वे अगस्त 2023 में टीएमसी के टिकट पर पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। अपने समुदाय से राज्यसभा पहुंचने वाले शुरुआती आदिवासी नेताओं में उनकी गिनती होती है। टीएमसी ने उन्हें अलीपुरद्वार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in