प्यार की खातिर 2 बार धर्म परिवर्तन,19 साल के युवक से विवाह कर चर्चा में आई महिला

बिहार से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है। जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यह कहानी पूर्णिया की रहने वाली 45 वर्षीय बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन और जमुई जिले के 19 वर्षीय महावीर ठाकुर की है।

07 June 2026

और पढ़े

  1. अस्पताल के वार्ड में घुसा शातिर चोर, मरीजों के फोन चुराकर हुआ फरार; वीडियो वायरल
  2. सोसाइटी के लिफ्ट के अंदर मारपीट का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
  3. दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे अंकल, पहनावे ने खींचा सबका ध्यान, वीडियो वायरल
  4. Viral Video:चादर-कंबल बैग में रखे और उतरने लगे ट्रेन से, कर्मचारी ने पकड़ा तो सामने आया मामला
  5. जब रेफ्रिजरेटर में अवतरित हुए बाबा बर्फानी! वायरल हुआ वीडियो
  6. घर में अकेली महिला को बनाया निशाना, डिलीवरी एजेंट की अश्लील हरकत से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
  7. आखिर लिफ्ट में क्यों लगा रहा है शीशा? जानिए इसके पीछे के कारण
  8. 38 महीनों में तैयार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, इस देश ने रचा नया इतिहास
  9. रेलवे कोच या सुहागरात का कमरा? वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स रह गए हैरान
  10. क्या एक मुस्लिम गड़रिये ने खोजी थी अमरनाथ गुफा? जानिए बूटा मलिक की कहानी
  11. दिमाग और आंखों की परीक्षा! इस तस्वीर में छिपी 12 बिल्लियों को ढूंढना नहीं है आसान
  12. स्विफ्टलेट का अनोखा करिश्मा, लार से बनता है लाखों का घोंसला
  13. एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर किया प्रपोज, रूसी कपल का खतरनाक स्टंट बना दुनिया भर में चर्चा का विषय
  14. बिना हैंडल पकड़े दौड़ाई बाइक, बाबा का स्टंट देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
  15. 22 साल का लड़का, 72 साल की दुल्हन! उम्र नहीं, प्यार मायने रखता है,जानिए पूरी कहानी

बिहार से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है। जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यह कहानी पूर्णिया की रहने वाली 45 वर्षीय बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन और जमुई जिले के 19 वर्षीय महावीर ठाकुर की है। दोनों की उम्र में करीब 26 साल का अंतर है, लेकिन उनका दावा है कि सच्चे प्रेम के सामने उम्र कोई मायने नहीं रखती।

एक रॉन्ग नंबर कॉल के जरिए शुरू हुई प्रेस प्रसंग

जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात लगभग 2 वर्ष पहले एक रॉन्ग नंबर कॉल के जरिए हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई। लंबे समय तक फोन पर बातचीत करने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। परिवार और समाज की परवाह किए बिना दोनों घर छोड़कर कोलकाता पहुंच गए, जहां उन्होंने मंदिर में विवाह कर लिया। बाद में दोनों ने वीडियो जारी कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी कर दिया।

चर्चा का विषय बना प्रेम कहानी

इस प्रेम कहानी का सबसे चर्चित पहलू धर्म परिवर्तन है। बताया जा रहा है कि बिंदु देवी ने करीब दस वर्ष पहले पूर्णिया के मनन आलम से प्रेम विवाह किया था। उस समय उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था। अब महावीर ठाकुर से विवाह के बाद उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है। इस वजह से यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

5 बच्चों की मां बताई जा रही महिला

महिला पांच बच्चों की मां बताई जा रही हैं, जबकि महावीर ठाकुर की उम्र मात्र 19 वर्ष है। इसके बावजूद दोनों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। महावीर का कहना है कि उसे महिला के अतीत से कोई मतलब नहीं है और वह केवल अपने प्रेम को महत्व देता है।

अपनी इच्छा से दोनों ने साथ रहने का किया फैसला: पुलिस

जब यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना, तो ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को खैरा थाना बुलाया गया। वहां महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंचे, लेकिन महिला ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, उसके पति ने भी कहा कि अब उसका महिला से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के सामने दोनों ने अपनी इच्छा से साथ रहने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in