
हम अक्सर फॉरेस्ट (Forest) और जंगल (Jungle) शब्दों को एक ही अर्थ में इस्तेमाल कर देते हैं, लेकिन वास्तव में दोनों बिल्कुल समान नहीं हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि "जंगल" का अंग्रेजी अनुवाद सिर्फ "Forest" होता है, जबकि सच यह है कि Jungle, Forest की एक विशेष श्रेणी है।
Forest क्या होता है?
Forest उस बड़े भूभाग को कहा जाता है जहां बड़ी संख्या में पेड़-पौधे प्राकृतिक रूप से उगते हैं। यह एक व्यापक शब्द है, जिसका उपयोग दुनिया के विभिन्न प्रकार के वन क्षेत्रों के लिए किया जाता है। चाहे ठंडे इलाकों के वन हों, पर्वतीय वन हों या समशीतोष्ण क्षेत्रों के वन—सभी Forest की श्रेणी में आते हैं।
इन क्षेत्रों में सामान्यत
ऊंचे पेड़ों की एक घनी छतरी (Canopy) बन जाती है। जमीन के स्तर पर झाड़ियां और बेलें अपेक्षाकृत कम होती हैं, इसलिए लोगों या जानवरों के लिए भीतर चलना अपेक्षाकृत आसान रहता है।
Jungle क्या होता है?
Jungle मुख्यत उष्णकटिबंधीय (Tropical zone) और अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाया जाने वाला अत्यंत घना वन क्षेत्र होता है। इसकी सबसे बड़ी पहचान जमीन के स्तर पर उगने वाली घनी झाड़ियां, बेलें और छोटे पौधे हैं, जो पूरे क्षेत्र को उलझा हुआ बना देते हैं। ऐसे स्थानों में नमी अधिक होती है, वर्षा बहुत अधिक मात्रा में होती है और वनस्पति इतनी घना होती है कि अंदर प्रवेश करना या रास्ता बनाना कठिन हो सकता है। अमेज़न क्षेत्र, इंडोनेशिया और भारत के कुछ उष्णकटिबंधीय (Tropical zone) भाग इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
एक रोचक तथ्य
हर Jungle को Forest कहा जा सकता है, लेकिन हर Forest को Jungle नहीं कहा जा सकता। बता दें कि Jungle शब्द भारतीय उपमहाद्वीप (Subcontinent) की प्राचीन भाषाओं से निकला माना जाता है, जबकि Forest यूरोपीय भाषाओं से विकसित हुआ है।
Written By Toshi Shah




.jpg)










