कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब 'इश्क करो पार्टी' की एंट्री, SC के पूर्व जज ने किया बड़ा ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP इन दिनों काफी चर्चा में रही। इसी बीच एक ओर नए पार्टी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसका नाम 'इश्क करो पार्टी' है। इस पार्टी का ऐलान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने की है।

08 June 2026

और पढ़े

  1. अस्पताल के वार्ड में घुसा शातिर चोर, मरीजों के फोन चुराकर हुआ फरार; वीडियो वायरल
  2. सोसाइटी के लिफ्ट के अंदर मारपीट का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
  3. दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे अंकल, पहनावे ने खींचा सबका ध्यान, वीडियो वायरल
  4. Viral Video:चादर-कंबल बैग में रखे और उतरने लगे ट्रेन से, कर्मचारी ने पकड़ा तो सामने आया मामला
  5. जब रेफ्रिजरेटर में अवतरित हुए बाबा बर्फानी! वायरल हुआ वीडियो
  6. घर में अकेली महिला को बनाया निशाना, डिलीवरी एजेंट की अश्लील हरकत से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
  7. आखिर लिफ्ट में क्यों लगा रहा है शीशा? जानिए इसके पीछे के कारण
  8. 38 महीनों में तैयार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, इस देश ने रचा नया इतिहास
  9. रेलवे कोच या सुहागरात का कमरा? वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स रह गए हैरान
  10. क्या एक मुस्लिम गड़रिये ने खोजी थी अमरनाथ गुफा? जानिए बूटा मलिक की कहानी
  11. दिमाग और आंखों की परीक्षा! इस तस्वीर में छिपी 12 बिल्लियों को ढूंढना नहीं है आसान
  12. स्विफ्टलेट का अनोखा करिश्मा, लार से बनता है लाखों का घोंसला
  13. एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर किया प्रपोज, रूसी कपल का खतरनाक स्टंट बना दुनिया भर में चर्चा का विषय
  14. बिना हैंडल पकड़े दौड़ाई बाइक, बाबा का स्टंट देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
  15. 22 साल का लड़का, 72 साल की दुल्हन! उम्र नहीं, प्यार मायने रखता है,जानिए पूरी कहानी

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP इन दिनों काफी चर्चा में रही। इसी बीच एक ओर नए पार्टी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसका नाम 'इश्क करो पार्टी' है। इस पार्टी का ऐलान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने की है। साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व जज ने पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने लिखा- जो भी लोग इससे जुड़ना चाहते हैं, वे इसकी ऑफिशियल ईमेल आईडी ishqkaroparty@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

'देश की गंभीर समस्याओं से निपटने का एक बड़ा प्रयास'

पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने अपनी नई पहल ‘इश्क करो पार्टी’ को लेकर उठ रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कई लोग इसे मजाक या केवल युवाओं के प्रेम संबंधों को बढ़ावा देने वाली पहल समझ रहे हैं, जबकि इसका वास्तविक उद्देश्य कहीं अधिक व्यापक और गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल देश की जटिल सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक प्रयास है।

'समस्याओं का समाधान तभी होगा, जब सभी के बीच एकता होगी'

काटजू के अनुसार, भारत आज गरीबी, बेरोजगारी, बच्चों में कुपोषण, महंगी शिक्षा, कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं और लगातार बढ़ती महंगाई जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उनका मानना है कि इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता और सहयोग की भावना विकसित हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज जाति और धर्म के आधार पर विभाजित होता जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है।

'राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए समाज में नफरत को बढ़ाया है'

उन्होंने आरोप लगाया कि कई राजनीतिक दल और नेता अपने राजनीतिक हितों तथा वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज में विभाजन और नफरत को बढ़ावा देते हैं। ‘इश्क करो पार्टी’ का उद्देश्य लोगों के बीच प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है, ताकि देश की वास्तविक समस्याओं पर सामूहिक रूप से ध्यान दिया जा सके।

काटजू ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक पर कसा तंज

इस दौरान काटजू ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भी निशाना साधा। गौरतलब है कि अभिजीत दीपके ने हाल ही में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

इस्तीफे से व्यवस्था में बड़ा बदलाव नहीं आएगा: काटजू

काटजू ने इस मांग की आलोचना करते हुए कहा कि केवल किसी मंत्री के इस्तीफे से व्यवस्था में बड़ा बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि उनकी जगह कोई अन्य मंत्री नियुक्त कर दिया जाएगा। उनके अनुसार, समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए व्यवस्था और समाज दोनों स्तरों पर व्यापक सुधारों की आवश्यकता है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in