इंटरनेशनल लेवल पर तैयार हो रही Ramayana... मेकर्स ने झोंकी पूरी ताकत

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म की अपडेट आया है कि इसमें 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं।

20 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बॉक्स ऑफिस पर ‘Karuppu’ का कब्जा, 100 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी एंट्री
  2. बैकलेस ड्रेस और गजरे में छाईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद, कान्स रेड कार्पेट पर हुआ शानदार डेब्यू
  3. सलमान खान का चौंकाने वाला बयान, कहा- आज तक कभी स्क्रिप्ट नहीं...
  4. ट्रोलिंग पर Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपने मुझे नोटिस...
  5. Cannes Film Festival में आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भड़का ये एक्टर, बोले-'पहले वहां तक पहुंचो!'
  6. 18 साल की उम्र में क्यों ठुकराई थी ‘मैंने प्यार किया’? भाग्यश्री ने खोले शूटिंग और सलमान खान से जुड़ी अनसुनी कहानियां
  7. दुबई में हुई मुलाकात, गोवा में रचाई शादी… अब क्यों उठ रहे हैं Mouni-Suraj के तलाक के सवाल?
  8. तृषा कृष्णन पर फिर बरसीं सुचित्रा, विजय के परिवार को लेकर कही बड़ी बात
  9. 'कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम' हुई यूपी में टैक्स फ्री: सीएम योगी ने देखी फिल्म,कृष्ण बन छाए सिध्दार्थ गुप्ता
  10. Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई की
  11. मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस, प्रेग्नेंसी में भी नहीं रोका काम
  12. बजट 45 करोड़, कमाई सिर्फ 60 लाख... ‘दादी की शादी’ ने की कमजोर ओपनिंग
  13. एनिवर्सरी पर सोनम कपूर का इमोशनल पोस्ट...पति आनंद के लिए लिखी दिल की बात
  14. नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' विवाद पर मांगी माफी, बोलीं-'किसी को आहत करना मकसद नहीं...'
  15. नए फोटोशूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, सोशल मीडिया पर छाया अंदाज!

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' (Ramayana) इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और इसकी भव्यता लगातार सुर्खियों में है। बड़े बजट, विशाल स्टारकास्ट और हाई-लेवल विजुअल ट्रीटमेंट की वजह से इसे हिंदी सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल माना जा रहा है।

10 हजार से अधिक क्रू मेंबर्स कर रहे हैं काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माण में 10 हजार से अधिक क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं। प्रोडक्शन डिजाइन, वीएफएक्स, एक्शन, कॉस्ट्यूम और सेट डिजाइन जैसे विभागों में बड़ी टीमें लगातार जुटी हुई हैं, ताकि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिनेमैटिक अनुभव दिया जा सके। मेकर्स विदेशी टेक्नीशियनों और एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर आधुनिक तकनीक और भव्य सेट्स पर काम कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क में फिल्म की दिखाई गई विशेष झलक

हाल ही में न्यूयॉर्क में फिल्म की विशेष झलक दिखाई गई, जहां Ranbir Kapoor ने अपने किरदार को लेकर भावुक प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि भगवान राम जैसा किरदार निभाना उनके करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। उनके अनुसार, एक अभिनेता के तौर पर वह इस भूमिका को पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन Nitesh Tiwari कर रहे हैं, जबकि इसे Namit Malhotra प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

ये स्टारर्स भी होंगे फिल्म

फिल्म में साईं पल्लवी (Sai Pallavi), यश (Yash), रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देयोल (Sunny Deol) और अरुण गोविल (Arun Govil) जैसे कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Written By Toshi Shah   

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in