चीन में जोरदार ब्लास्ट का कहर, 7 की मौत और कई घायल

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी क्षेत्र में हुए एक भीषण विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ईरान के खार्ग द्वीप और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जे की चेतावनी, ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव
  2. ईरान पर अमेरिकी हमलों का सिलसिला जारी, जवाब में तेहरान ने साधे अमेरिकी ठिकाने
  3. POK में पाकिस्तानी सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सैन्यकर्मियों की मौत
  4. ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- फारस की खाड़ी से दूर..
  5. चीन की इन बड़ी कंपनियों पर अमेरिका का बड़ा वार, अलीबाबा समेत कई नाम ब्लैकलिस्ट
  6. युद्धविराम के बाद फिर भड़का संघर्ष... इजरायल-ईरान युद्ध ने दुनिया की बढ़ाई चिंता
  7. फिलीपींस में भूकंप से थर-थर कांपे लोग, कई इमारतें ढहीं, लोगों में अफरा-तफरी
  8. अमेरिका में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, पिज्जा डिलीवरी के दौरान अंशुल कुंचा की हत्या
  9. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की सक्रियता... नकवी पहुंचे तेहरान
  10. अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, स्ट्रीट फेस्टिवल के पास फायरिंग; 8 लोग घायल
  11. ईरान-युद्ध के बीच अमेरिका की बढ़ी टेंशन, क्या इजराइल कर रहा है उसकी जासूसी?
  12. ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने खामेनेई से मुलाकात की जताई इच्छा, तनाव कम करने की कोशिश तेज
  13. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत, 60 से ज्यादा घायल
  14. ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म, अमेरिका ने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की
  15. कुवैत-बहरीन पर हमले के बाद US का एक्शन, ईरानी ठिकानों को बनाया निशाना

चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र गुआंग्शी में हुए एक विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची बचाव टीम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है ताकि जांच और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

शुरुआत जांच में ये बात आई सामने

शुरुआती जानकारी सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि विस्फोट गैस पाइपलाइन में रिसाव या तकनीकी खराबी के कारण हुआ होगा। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इस संभावना को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अब तक मिले सबूतों से यह संकेत नहीं मिलता कि हादसा गैस पाइपलाइन से जुड़ा था। विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने कहा है कि सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

इलाके में मातम का माहौल

इस हादसे ने क्षेत्र के निवासियों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार का आश्वासन दिया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में लगी हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

 

 

Written By Toshi Shah    

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in