BED, BTC कर भटक रहे लाखो युवा, जानिए किस राज्य में कितने पद शिक्षकों के हैं खाली?

बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से भी राज्यसभा में बताया गया कि साल 2020 से लेकर 2022 तक देश के सभी राज्यों में कक्षा एक से आठ तक शिक्षकों के लाखों पद खाली रह गए हैं.

04 August 2023

और पढ़े

  1. गणतंत्र दिवस पर इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
  2. 77th Republic Day: जमीन से आसमान तक अटूट सुरक्षा, दिल्ली में हाई अलर्ट और कमांडो का कड़ा पहरा
  3. गणतंत्र दिवस पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल
  4. 77th Republic Day: 77वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर सैन्य शौर्य और 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ का भव्य संगम
  5. पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, असम और दिल्ली के नेताओं सहित तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिया जाएगा पद्म सम्मान
  6. Padma Awards 2026: समाज सेवा में योगदान देने वाले नायकों को सम्मान, देखिए हर क्षेत्र के विजेताओं की पूरी लिस्ट
  7. Republic Day 2026: भव्य परेड और झांकियों से झलकेगा समृद्ध भारत, फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
  8. Mumbai: मालाड स्टेशन पर कॉलेज प्रोफेसर की हत्या, ट्रेन से उतरने पर हुआ था विवाद; CCTV के जरिए आरोपी गिरफ्तार
  9. तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया ये बड़ा फैसला
  10. 'मन की बात’ के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने किया स्टार्टअप्स और पर्यावरण पर दिया जोर
  11. पहाड़ों पर बर्फबारी का कहर...तो दिल्ली की मौसम ने बदली करवट, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
  12. इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए आज का राशिफल
  13. UGC Equity Rule 2026: क्या है नया UGC इक्विटी कानून, जनरल कैटेगरी में नाराजगी क्यों?
  14. Budget Session 2026: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को पेश होगा निर्मला सीतारमण का 9वां बजट
  15. 77वां गणतंत्र दिवस: इस बार Republic Day परेड में क्या है खास, शामिल होंगे दो मुख्य अतिथि

New Delhi: शिक्षा किसी भी समाज को बेहतर बनाने के साथ ही भविष्य को तैयार भी करती है.भारत में शिक्षा को लेकर तमाम दावे सरकारों के द्वारा किया जाता रहा है लेकिन अभी तक कोई ख़ास सुधार नहीं हो पाया है इसलिए शिक्षा हमेशा ही देश में एक बड़ा मुद्दा रहा है. भारत में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यार्थी बीएड (BED) की पढ़ाई को पूरा करते है। बीएड (BED) करने के बाद इन अभ्यार्थी का मकसद शिक्षक बनना ही होता है. इसके साथ ही बीटीसी-डीएलएड (BTC-DLAD) के अभ्यर्थियों का लक्ष्य भी शिक्षक बनना होता है. इन तमाम कोर्स करने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को शिक्षक की नौकरी नहीं मिल पा रही है. शिक्षा को लेकर हमेशा से केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा योजना पर बार बार सवाल भी उठते रहे हैं. लेकिन इन तमाम सवालों और आरोपों के बाद भी पिछले कुछ सालों में देश की शिक्षा व्यवस्था में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है.

बुधवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2020 से लेकर 2022 तक देश के सभी राज्यों में कक्षा एक से आठ तक शिक्षकों के लाखों पद खाली रह गए हैं. शिक्षा मंत्रालय की तरफ से बुधवार को राज्यसभा में बताया की साल 2020 से लेकर 2022 तक देश के किन राज्यों में 1 एक से 8 तक शिक्षकों के कितने पद खाली हैं?

ये भी पढ़े : Govinda का अकाउंट हुआ हैक, फैंस से की यह अपील...

 किस राज्य में कितने पद खाली

बिहार: बिहार में शिक्षा का हाल हमेशा से ख़राब रहा है। बता दे कि राज्य में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के पढ़ाने वाले शिक्षकों की वेकेंसी साल 2022-23 में 5,92,541 है लेकिन अभी तक सिर्फ 4,05,332 पद ही भरे गए हैं. अभी भी राज्य में 1,87,209 शिक्षकों का पद खाली हैं.आप को बता दे कि शिक्षक और छात्र के बीच का अनुपात के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे खराब है.

उत्तर प्रदेश: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम आता हैं। उत्तर प्रदेश में राज्य में शिक्षा मंत्रालय से पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया गया है कि प्रदेश में साल 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक 1,26,28 पद खाली है.शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यूपी में साल 2022-23 कुल 5,79,622 पद थे, जिसमे 4,53,594 पदों पर भर्ती हो चुकी है. जबकि अभी भी 1,26,028 पद खाली पड़े हुए हैं.

झारखंड:
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार झारखंड में साल 2022-23 में कक्षा 1 से लेकर 8 तक शिक्षकों के 74,357 खाली रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार झारखंड में साल 2022-23 कुल में 1,86,865 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करनी थी, लेकिन अभी तक सिर्फ 1,12,508 पदों पर भर्ती हुई है. अभी भी राज्य में 74,357 पद खाली पड़े हुए हैं.

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के शिक्षकों के 3,63,099 पद स्वीकृत हैं. सरकार ने बताया है कि 2022-23 मे प्रदेश में इनमें से 2,93,432 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। राज्य में साल 2021-22 में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के इन स्वीकृत पदों में से 2,88,744 पद भरे हुए थे और 74 हजार 355 पद रिक्त थे.

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in