92 साल में 5वीं बार करेंगे शादी, जानिए कौन हैं वो दूल्हा और दुल्हन

मीडिया टाइकून के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में 5वीं बार शादी करने जा रहे हैं।

21 March 2023

और पढ़े

  1. बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 23 साल के चंचल भौमिक को गैरेज के अंदर जलाया जिंदा
  2. विंटर स्टॉर्म ने अमेरिका में मचाया तहलका! बिजली हुई गुल…13 हजार फ्लाइट कैंसिल
  3. क्या अमेरिका भारत पर लगा 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाएगा? ट्रंप सरकार के मंत्री ने दिए राहत के संकेत
  4. UAE में शांति पर मंथन! राष्ट्रपति ट्रंप के जरिए रूस-यूक्रेन पहली बार कर रहें बातचीत, पुतिन ने रखी शर्त
  5. ईरान के करीब पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, ट्रंप की धमकियों से बढ़ा तनाव, क्या जंग की ओर बढ़ रहे हालात?
  6. गाजा युद्ध समाधान के लिए ट्रंप ने शुरू किया ‘बोर्ड ऑफ पीस’, पाकिस्तान भी बना सदस्य
  7. हां, मैं तानाशाह हूं…. स्विट्जरलैंड के दावोस में Donald Trump का चौंकाने वाला बयान
  8. ट्रंप का चेतावनी भरा बयान: ग्रीनलैंड सिर्फ बर्फ नहीं, बल्कि दुनिया की ताकत का केंद्र
  9. ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के बीच ट्रंप की चेतावनी, ‘पूरा देश हो सकता है तबाह, जानिए
  10. Trump Tariff Bomb: दुनिया में फिर हलचल, भारत पर 500% टैरिफ का खतरा?
  11. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क को दी चेतावनी, रूस को भी लपेटा
  12. स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की हुई जबरदस्त टक्कर, 39 लोगों की हुई मौत, कई घायल
  13. गाजा पीस बोर्ड में भारत के साथ-साथ पाकिस्तान को भी दिया ट्रंप ने न्योता, जानिए इसके पीछे के मायने
  14. ट्रंप की ग्रीनलैंड विवाद पर टैरिफ धमकियों से यूरोप असमंजस में, फ्रांस और ब्रिटेन ने कड़ा रुख अपनाया
  15. बांग्लादेश: एक और हिंदू की हत्या, बिना पैसे पेट्रोल भरवाकर भाग रहा था आरोपी, SUV से कुचलकर मारा

मीडिया टाइकून के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में 5वीं बार शादी करने जा रहे हैं। रुपर्ट 66 साल की एन लेस्ली स्मिथ से शादी करने वाले हैं। बता दें कि स्मिथ खुद तीसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले की 4 पत्नियों से रूपर्ट के 6 बच्चे हैं।

दोनों की मुलाकत पिछले साल सितंबर में हुई थी। कैलिफोर्निया में दोनों एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। बताया जा रहा है कि रूपर्ट और स्मिथ की शादी गर्मियों में होने की संभावना है।

मर्डोक ने खुद के मीडिया चैनलों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि मैं पहले प्यार में पड़ने से डरता था। लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी प्यार होगा। मैं बहुत खुश हूं।

रूपर्ट मर्डोक ने बताया कि उन्होंने सेंट पैट्रिक्स डे पर स्मिथ को प्रपोज किया था। बता दें कि स्मिथ खुद 14 साल से विधवा हैं। स्मिथ ने कहा कि रुपर्ट की तरह ही मेरे पति चेस्टर स्मिथ भी बिजनेसमैन थे।

रुपर्ट मर्डोक के अबतक 6 बच्चे हैं

मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से 6 बच्चे हैं। उन्होंने अपनी चौथी पत्नी से पिछले साल ही तालाक लिया था। 2016 में मर्डोक ने 85 साल की उम्र में 65 साल की मॉडल जेरी हॉल से शादी की थी। यह शादी 6 साल ही चली और दोनों का तालाक हो गया।

मर्डोक की पहली शादी पैट्रिसिया बुक से हुई थी। यह शादी 1956 में हुई थी। 1967 तक यह शादी चली।

इसके बाद मर्डोक ने दूसरी शादी 1967 में अन्ना मारिया से की। मर्डोक की दूसरी शादी 1999 तक चली। रूपर्ट मर्डोक ने तीसरी शादी 1999 में ही वेंडी देंग से की। हालांकि देंग से भी मर्डोक का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों 2013 में अलग हो गए।

2013 में देंग से अलग होने के बाद रूपर्ट ने 2016 में मॉडल जेरी हॉल से चौथी शादी की। 2022 में रूपर्ट जेरी से भी अलग हो गए। अब रूपर्ट मर्डोक 5वीं शादी स्मिथ से करने वाले हैं। इस शादी से मर्डोक और स्मिथ दोनों ही बहुत खुश हैं।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in