मालवीय नगर के बाद तुगलकाबाद में आग का तांडव, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से कई विदेशी नागरिक भी थे। इसके बाद सरकार की तरफ से फायर सेफ्टी को लेकर सख्‍ती बरतनी शुरू की गई. हालांकि, अब दिल्‍ली के ही तुगलकाबाद इलाके में आग लग गई। इस हादसे में अभी तक 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन हुआ रद्द...तो पार्टी ने दी AICC ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी
  2. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म! जानिए 1 लीटर पर कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल
  3. ट्रंप की शुभकामनाओं पर मोदी का जवाब, भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने की कही बात
  4. प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व के 4399 दिन, भाजपा नेताओं ने मंदिरों, गुरुद्वारों और दरगाहों में की विशेष प्रार्थना
  5. तंबाकू-मुक्त समाज के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पहल, डेंटिस्ट्री फैकल्टी ने किया विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
  6. प्रधानमंत्री मोदी के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, नेहरू को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड
  7. ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
  8. CJP के बाद पूर्व जस्टिस काटजू ने बनाई 'इश्क करो पार्टी', महुआ मोइत्रा को दिया न्योता
  9. UNSC में भारत का बड़ा हमला, कहा- पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी...
  10. मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर सर्विस पर उठे सवाल,15 साल से विभाग में नहीं भर्ती
  11. LPG कीमतों में बढ़ोतरी पर सरकार की सफाई, ‘एक सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा’
  12. CJP के प्रदर्शन पर केजरीवाल ने दिया प्रतिक्रिया, कहा- युवाओं की हताशा का प्रतीक...
  13. आम आदमी की जेब पर असर! घरेलू सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये का इजाफा
  14. पाकिस्तान के चुनावी कदम पर भारत भड़का, कहा- क्षेत्र पर कब्जा अवैध...
  15. राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, झारखंड के लिए नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड की घटना के बाद राजधानी एक बार फिर आग की त्रासदी से दहल उठी है। इस बार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।

अपार्टमेंट में आग लगी

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब 2:25 बजे तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू कर दिया।

पहले पार्किंग में लगी थी आग  

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग इमारत के भूतल पर स्थित पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों से शुरू हुई। आग तेजी से फैलने के साथ-साथ घना धुआं पूरे भवन में भर गया, जिससे कई निवासी अंदर फंस गए। बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को बाहर निकालना शुरू किया और कई जिंदगियों को सुरक्षित बचाया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने कही ये बात

दमकल विभाग के अधिकारी यशवंत मीणा के मुताबिक, आग की चपेट में तीन स्कूटर, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल आ गए। धुआं और लपटें ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। सबसे अधिक नुकसान निचली मंजिलों को हुआ, जबकि ऊपरी मंजिलों पर भी कुछ हद तक प्रभाव पड़ा।

दो युवतियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

यशवंत मीणा ने बताया कि इमारत एक संकरी गली में स्थित है, जिससे राहत कार्य में कठिनाइयां आईं। इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने छत तक पहुंच बनाई। छत का दरवाजा बंद होने के कारण उसका ताला काटना पड़ा, जिसके बाद वहां फंसी दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

आग पर काबू पा लिया गया

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह लगभग 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया था और करीब 4 बजे तक उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। इस अभियान के दौरान कुल आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

मालवीय नगर के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत

गौरतलब है कि इससे पहले मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे। उस घटना के बाद प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती शुरू की थी। तुगलकाबाद की ताजा घटना ने एक बार फिर राजधानी में भवन सुरक्षा और फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Written By Toshi Shah   

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in