लंबे इंतज़ार के बाद आया फीचर, इंस्टाग्राम यूजर्स अब खुद तय करेंगे ग्रिड का डिज़ाइन

इंस्टाग्राम ने एक नए फीचर का ऐलान किया है। इसकी मदद से यूजर अपने प्रोफाइल पर नजर आने वाली ग्रिड को अपनी मर्जी से अरेंज कर पाएंगे।

10 June 2026

और पढ़े

  1. स्मार्ट मीटर यूजर्स अलर्ट! इन सेटिंग्स को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकता है बिजली बिल
  2. क्या Airplane Mode ऑन करने से बंद हो जाते है रेडिएशन? जानिए पूरी जानकारी
  3. 100 शब्द लिखने के लिए ChatGPT को चाहिए एक बोतल पानी! रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
  4. AI में पिछड़ना पड़ेगा महंगा... जापान ने विदेशी तकनीक पर निर्भरता को बताया बड़ा खतरा
  5. व्हेल से बातचीत और डॉल्फिन के संकेत... AI खोल रहा है नई दुनिया का दरवाजा
  6. दीवार पर लगाएं या टेबल पर रखें? जानिए स्मार्ट टीवी के सही विकल्प और फायदे
  7. iOS 27 अपडेट से बदलेगा iPhone का अनुभव, AI Siri बनेगा सबसे बड़ा बदलाव; इन iPhone को मिलेगा अपडेट
  8. महिलाओं की इंटरनेट तक पहुंच में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, सर्वे में खुलासा
  9. गूगल सर्च में दिख रही आपकी निजी जानकारी? ऐसे करें उसे हटाने की रिक्वेस्ट
  10. Storage Full से लेकर Cloud Backup तक... जानिए आपकी तस्वीरें Google Photos में कैसे रहती हैं सुरक्षित
  11. Instagram Reels बनाना हुआ आसान, स्क्रिप्ट भूलने की टेंशन खत्म!
  12. AI चैटबॉट के बढ़ते इस्तेमाल पर उठे सवाल, इस व्यक्ति का दावा बना चर्चा का विषय
  13. Meta का नया प्लान... Instagram Plus से बदल जाएगा सोशल मीडिया एक्सपीरियंस
  14. Google Chrome यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया हाई-रिस्क हैकिंग अलर्ट
  15. अब हर काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा, जानिए कैसे समझता है AI आपकी बात

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रोफाइल कस्टमाइजेशन फीचर लाने की घोषणा की है, जिसके बाद लोग अपने प्रोफाइल ग्रिड को अपनी पसंद के अनुसार व्यवस्थित कर सकेंगे। अभी तक प्रोफाइल पर पोस्ट अपने आप नए से पुराने क्रम में दिखाई देती हैं और यूज़र सिर्फ कुछ पोस्ट को पिन कर सकते थे, लेकिन पूरी तरह से लेआउट बदलने का विकल्प नहीं मिलता था।

यूज़र कर सकते है ये काम

अब नए अपडेट के बाद यूज़र बिना पोस्ट डिलीट या छिपाए उन्हें ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके किसी भी जगह शिफ्ट कर पाएंगे। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पसंदीदा, ज्यादा लाइक या सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट को प्रोफाइल पर ऊपर या प्रमुख स्थान पर रख सकेगा। इससे प्रोफाइल का लुक और प्रेजेंटेशन पूरी तरह से व्यक्तिगत बनाया जा सकेगा।

इन लोगों के लिए कंपनी ने किया है बदलाव

कंपनी का कहना है कि यह बदलाव खास तौर पर क्रिएटर्स, ब्रांड्स और बिजनेस अकाउंट्स के लिए उपयोगी होगा, क्योंकि वे अपने सबसे अच्छे कंटेंट या कैंपेन को बेहतर तरीके से हाइलाइट कर पाएंगे। इसके जरिए यूज़र अपनी प्रोफाइल को एक तरह से “स्टोरीटेलिंग लेआउट” की तरह डिजाइन कर सकेंगे, जिसे वे कभी भी बदल भी सकेंगे।

Instagram Plus भी पेश मचा रहा तहलका

इसके साथ ही इंस्टाग्राम ने अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल “Instagram Plus” भी पेश किया है, जिसकी भारत में कीमत लगभग 299 रुपये प्रति माह बताई जा रही है। इसमें स्टोरी को ज्यादा समय तक दिखाने और कुछ प्राइवसी से जुड़े अतिरिक्त फीचर्स शामिल हैं।

 

Written By Toshi Shah    

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in