मिलावटी हल्दी दुल्हन की गई जान! मिलावटी हल्दी बन रही है खतरा ?

FSSAI के अनुसार मसालों में मिलावट आज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। हाल ही में खरगोन में हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. रिश्तों में भूलकर भी न कहें ये बातें... वरना बढ़ सकती है दूरियां
  2. तनाव बना ‘साइलेंट किलर’... युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें इसके पीछे की वजह
  3. चांद दिखने पर तय होगी बकरीद 2026 की तारीख, भारत में 27-28 मई के बीच उम्मीद
  4. दूध वाली चाय या ब्लैक टी... सेहत के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?
  5. सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है नकली हल्दी, जानें पहचानने के आसान तरीके
  6. ऑफिस रोमांस क्यों हो रहा आम? सर्वे में सामने आई बड़ी वजह
  7. 16 मई 2026 शनि जयंती: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त,विधि और अद्भुत महत्व
  8. क्या रिश्तों के फैसले अब मशीनें कर रहीं तय? चैटबॉट बनता जा रहा है ‘तीसरी आवाज’
  9. AI तकनीक से पुरुष बांझपन में नई क्रांति, डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता
  10. कूलर से आ रही बदबू से हैं परेशान? जानिए घर बैठे इसे दूर करने के आसान और असरदार उपाय
  11. जानिए क्यों और कब मनाया जाता है मदर्स डे...जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत
  12. क्या इंसानों से प्यार कर सकता है AI? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
  13. गंगा दशहरा 2026: मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का पावन पर्व, जानिए शुभ समय और पूजा की विधि
  14. क्या फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच से बढ़ रहा है कैंसर का खतरा? जानिए कितना सुरक्षित है इसका इस्तेमाल
  15. रिश्तों को मजबूत रखना है तो पार्टनर से भूलकर भी न कहें ये बातें

FSSAI के अनुसार मसालों में मिलावट आज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। हाल ही में खरगोन में हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया। शादी की खुशियों के बीच हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हे की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या बाजार में बिकने वाली मिलावटी हल्दी लोगों की सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है।

मिलावट से हल्दी की गुणवत्ता पर उठा सवाल

भारतीय संस्कृति में हल्दी का विशेष महत्व है। शादी-ब्याह की रस्मों से लेकर खाने, त्वचा की देखभाल और घरेलू उपचार तक इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। आयुर्वेद में हल्दी को एंटीसेप्टिक, सूजन कम करने वाली और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधि माना गया है। लेकिन बढ़ती मिलावट ने इस भरोसे को कमजोर करना शुरू कर दिया है।

हल्दी को अधिक आकर्षक बनाने के चक्कर में हो रही मिलावट

विशेषज्ञों का कहना है कि कई व्यापारी हल्दी को अधिक आकर्षक दिखाने के लिए उसमें कृत्रिम रंग और हानिकारक रसायन मिलाते हैं। इससे हल्दी का रंग ज्यादा चमकीला दिखाई देता है और ग्राहक उसे आसानी से खरीद लेते हैं। हालांकि ऐसी मिलावटी हल्दी लंबे समय तक शरीर में जाने पर पाचन तंत्र, लिवर और समग्र स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। कुछ मामलों में यह एलर्जी, पेट दर्द और त्वचा संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकती है।

कैसे नकली हल्दी की पहचान?

मिलावटी हल्दी की पहचान घर पर भी आसानी से की जा सकती है। FSSAI ने इसके लिए एक आसान वॉटर टेस्ट बताया है। इसके लिए दो साफ गिलास में पानी लें और उसमें थोड़ा-सा हल्दी पाउडर डाल दें। फिर मिश्रण को बिना हिलाए कुछ मिनट तक छोड़ दें। यदि हल्दी शुद्ध होगी तो वह धीरे-धीरे नीचे बैठ जाएगी और पानी हल्का पीला दिखाई देगा। वहीं अगर पानी तुरंत गहरे और चमकीले पीले रंग में बदल जाए, तो यह कृत्रिम रंग मिलाए जाने का संकेत हो सकता है।

हल्दी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

मसाले खरीदते समय लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। हमेशा भरोसेमंद दुकानों या अच्छे ब्रांड की हल्दी ही खरीदें। जरूरत से ज्यादा चमकीले रंग वाली हल्दी से बचें और पैकेट पर FSSAI प्रमाणन जरूर जांचें। साथ ही मसालों को सूखी और साफ जगह पर स्टोर करें, ताकि उनकी गुणवत्ता बनी रहे। थोड़ी-सी जागरूकता आपको और आपके परिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खतरे से सुरक्षित रख सकती है।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in