'बस्तर से नक्सलवाद खत्म,विकास की नई शुरुआत', अमित शाह का बड़ा दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा करते हुए कहा कि बस्तर ही नहीं,बल्कि पूरे देश से नक्सलवाद का लगभग सफाया किया जा चुका है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. केरल में नई UDF सरकार में खींचतान! मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर टकराव जारी
  2. 'आर्थिक तूफान आने वाला है...', आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
  3. जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा पर पोस्ट से केजरीवाल-सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस जारी
  4. मतदान से पहले TMC को बड़ा झटका, जहांगीर ने चुनाव से पहले छोड़ी उम्मीदवारी
  5. पवन खेड़ा के बाद अब सासंद रणदीप सिंह सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किलें, गुवाहाटी पुलिस ने जारी किया समन
  6. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
  7. रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयान से सियासी भूचाल, कहा- जो कायर थे वो मुसलमान...
  8. बस्तर में विकास की नई पहल, अमित शाह ने शुरू किया ‘सेवा डेरा’; सुरक्षा कैंप अब बनेंगे जनसेवा केंद्र
  9. आखिरी चैट में छलका ट्विशा शर्मा का दर्द, बोलीं,'समर्थ मेरे बच्चे पर उठाता था सवाल'
  10. 'जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो', सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी का बड़ा बयान
  11. योगी कैबिनेट की पहली बड़ी बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर
  12. हरिद्वार: हरकी पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप
  13. छह दशक बाद केरलम में बना इतिहास, नए CM VD Satheesan ने पूरी कैबिनेट संग लिया शपथ
  14. सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, आज से शुरू हुआ पहला “मेट्रो मंडे”
  15. केरलम में आज नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन लेंगे सीएम पद की शपथ; राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा करते हुए कहा कि बस्तर ही नहीं,बल्कि पूरे देश से नक्सलवाद का लगभग सफाया किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा का सबसे बड़ा केंद्र माना जाने वाला बस्तर आज भयमुक्त और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खत्म होने के बाद वह पहली बार बस्तर आए हैं और यहां के बदले हुए माहौल को देखकर बेहद संतोष हो रहा है।

'19 मई 2026 की तारीख बस्तर के लिए महत्वपूर्ण'

गृह मंत्री ने कहा कि 19 मई 2026 की तारीख बस्तर के इतिहास में महत्वपूर्ण साबित होगी,क्योंकि यह क्षेत्र अब विकास और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक यह धारणा बनाई गई कि छत्तीसगढ़ में विकास नहीं हो पा रहा है,लेकिन सच्चाई यह थी कि नक्सलवाद की वजह से विकास कार्य बाधित थे। अब जब नक्सलवाद समाप्त हो चुका है,तो सरकार बस्तर के समग्र विकास पर तेजी से काम करेगी।

आदिवासी समुदाय के कीं कई घोषणाएं

अमित शाह ने आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि बस्तर के प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देने की योजना बनाई जा रही है,ताकि ग्रामीणों की आय बढ़ सके और उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलें। इसके साथ ही बस्तर संभाग में बड़े स्तर पर डेयरी नेटवर्क विकसित किया जाएगा। शाह ने यह भी कहा कि जंगलों से मिलने वाले वनोपज का पूरा लाभ आदिवासियों तक पहुंचाया जाएगा,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान गृह मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में केंद्र सरकार का पर्याप्त सहयोग नहीं किया। शाह ने कहा कि 13 दिसंबर 2023 को भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को तेज किया गया और सुरक्षा बलों ने लगातार प्रभावी कार्रवाई की। उन्होंने दावा किया कि आज उसके सकारात्मक परिणाम पूरे देश के सामने हैं।

'बस्तर में भय और हिंसा का माहौल समाप्त'

शाह ने कहा कि अब बस्तर में भय और हिंसा का माहौल समाप्त हो चुका है तथा यहां के लोग शांति और विकास के साथ नया जीवन शुरू कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर को देश के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल करने के लिए लगातार काम करेंगी।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in