जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा पर पोस्ट से केजरीवाल-सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस जारी

Delhi News: न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ पोस्ट करना आप नेताओं को भारी पड़ गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ पोस्ट करने के मामले में अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया समेत AAP के नेताओं को अवमानना ​​का नोटिस जारी किया है।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. केरल में नई UDF सरकार में खींचतान! मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर टकराव जारी
  2. 'बस्तर से नक्सलवाद खत्म,विकास की नई शुरुआत', अमित शाह का बड़ा दावा
  3. 'आर्थिक तूफान आने वाला है...', आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
  4. मतदान से पहले TMC को बड़ा झटका, जहांगीर ने चुनाव से पहले छोड़ी उम्मीदवारी
  5. पवन खेड़ा के बाद अब सासंद रणदीप सिंह सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किलें, गुवाहाटी पुलिस ने जारी किया समन
  6. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
  7. रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयान से सियासी भूचाल, कहा- जो कायर थे वो मुसलमान...
  8. बस्तर में विकास की नई पहल, अमित शाह ने शुरू किया ‘सेवा डेरा’; सुरक्षा कैंप अब बनेंगे जनसेवा केंद्र
  9. आखिरी चैट में छलका ट्विशा शर्मा का दर्द, बोलीं,'समर्थ मेरे बच्चे पर उठाता था सवाल'
  10. 'जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो', सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी का बड़ा बयान
  11. योगी कैबिनेट की पहली बड़ी बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर
  12. हरिद्वार: हरकी पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप
  13. छह दशक बाद केरलम में बना इतिहास, नए CM VD Satheesan ने पूरी कैबिनेट संग लिया शपथ
  14. सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, आज से शुरू हुआ पहला “मेट्रो मंडे”
  15. केरलम में आज नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन लेंगे सीएम पद की शपथ; राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद

Delhi News:  न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ पोस्ट करना आप नेताओं को भारी पड़ गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया और अन्य AAP के नेताओं को अवमानना ​​का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। 

कोर्ट ने जबाव देने के लिए दिया 4 सप्ताह का समय

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा पर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया,दुर्गेश पाठक,संजय सिंह,सौरभ भारद्वाज और अन्य से,जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ पोस्ट को लेकर शुरू किए गए आपराधिक अवमानना ​​मामले में उनका पक्ष पूछा। इसके साथ ही जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच ने इन नेताओं को इस ​​मामले में नोटिस जारी किया। अपना जवाब दाखिल करने के लिए 4 हफ़्ते का समय दिया।

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप

दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया,जब न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने 14 मई को अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की। अदालत ने आरोप लगाया कि न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सोचा-समझा अभियान चलाया गया,जिसमें उनकी निष्पक्षता और राजनीतिक निष्ठा पर सवाल उठाए गए। न्यायमूर्ति शर्मा ने यह भी कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। इस विवाद ने न्यायपालिका,राजनीति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in