ABVP से प्रदेश अध्यक्ष तक: कौन हैं संजय सरावगी, जिन्हें BJP ने सौंपी बिहार की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने संजय सरावगी को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरभंगा सदर से लगातार छह बार विधायक रह चुके संजय सरावगी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पटना से उठा सियासी तूफान : आयुष डॉक्टर के हिजाब वाले वीडियो ने नीतीश कुमार को घेरा
  2. पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा : लश्कर हैंडलर साजिद जट्ट मास्टरमाइंड, TRF ने दिया अंजाम
  3. दिल्ली में खराब हवा का असर: कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन
  4. मनरेगा के नाम बदलने पर सियासी घमासान, कांग्रेस का विरोध, शशि थरूर ने रखा अलग रुख
  5. प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, क्या कांग्रेस में एंट्री करेंगे प्रशांत किशोर?
  6. नितिन नबीन ने संभाला कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद, पार्टी दफ्तर में हुआ भव्य स्वागत
  7. 2026 की तैयारी शुरू : असम-तमिलनाडु चुनावों के लिए BJP ने उतारे दिग्गज, पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को सौंपी कमान
  8. राम जन्मभूमि आंदोलन के स्तंभ संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सरयू तट पर दी जाएगी जल समाधि
  9. लियोनल मेसी के कोलकाता इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता 14 दिन की पुलिस कस्टडी में
  10. हैदराबाद में मेसी का जलवा: बच्चों संग खेले फुटबॉल, फैंस को दिया यादगार तोहफा
  11. दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर, AQI 441 पहुंचते ही GRAP-IV लागू, सख्त पाबंदियां
  12. केरल में सियासी भूचाल: भाजपा ने CPM का 45 साल पुराना किला ढहाया, तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर कब्जा
  13. यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी का नामांकन, अटकलों पर लगा विराम
  14. साल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था, ममता बनर्जी ने माफी मांगी और जांच के आदेश दिए
  15. आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरने से 9 की मौत, कई घायल; CM नायडू ने जताया शोक

Who is Sanjay Saraogi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने दरभंगा सदर से विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर की गई, जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं। पत्र में साफ कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संजय सरावगी अब दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे, जो अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि ये फैसला उस समय लिया गया जब नितिन नबीन दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा जा रहा था।

दरभंगा से लगातार 6 बार विधायक

संजय सरावगी बिहार की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं। वे दरभंगा सदर विधानसभा सीट से लगातार 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। पहली बार उन्होंने साल 2005 में विधानसभा चुनाव जीता था और इसके बाद हर चुनाव में जनता ने उन पर भरोसा जताया। लगातार जीत दर्ज करने के कारण वे दरभंगा क्षेत्र में एक लोकप्रिय और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं।

ABVP से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

संजय सरावगी का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिए राजनीति में कदम रखा। छात्र संगठन से निकलकर उन्होंने संगठनात्मक काम सीखा और धीरे-धीरे भाजपा में अपनी मजबूत पहचान बनाई। 

सरकार में भी निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी

संजय सरावगी केवल विधायक ही नहीं रहे, बल्कि उन्होंने बिहार सरकार में भूमि सुधार और राजस्व विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। प्रशासनिक अनुभव के चलते उन्हें एक कुशल और अनुभवी नेता माना जाता है।

चुनावों में लगातार जीत का रिकॉर्ड

2005 (फरवरी और अक्टूबर): पहली बार विधायक बने

2010: आरजेडी उम्मीदवार को करीब 26 हजार वोटों से हराया

2015: महागठबंधन उम्मीदवार और पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेरिया को हराया

2020: आरजेडी के अमरनाथ गामी को 10 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी

2025: लगातार छठी बार जीत दर्ज की। इस रिकॉर्ड ने उन्हें पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में शामिल कर दिया।

वैश्य समुदाय से आते हैं संजय सरावगी

संजय सरावगी वैश्य/मारवाड़ी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह समुदाय बिहार की राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है। पार्टी के संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

बिहार BJP के लिए अहम जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी के सामने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और आने वाले चुनावों की तैयारी करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और जमीनी पकड़ से बिहार में भाजपा को नई मजबूती मिलेगी।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in