नितिन नबीन ने संभाला कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद, पार्टी दफ्तर में हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया।

17 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पटना से उठा सियासी तूफान : आयुष डॉक्टर के हिजाब वाले वीडियो ने नीतीश कुमार को घेरा
  2. पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा : लश्कर हैंडलर साजिद जट्ट मास्टरमाइंड, TRF ने दिया अंजाम
  3. दिल्ली में खराब हवा का असर: कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन
  4. मनरेगा के नाम बदलने पर सियासी घमासान, कांग्रेस का विरोध, शशि थरूर ने रखा अलग रुख
  5. प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, क्या कांग्रेस में एंट्री करेंगे प्रशांत किशोर?
  6. ABVP से प्रदेश अध्यक्ष तक: कौन हैं संजय सरावगी, जिन्हें BJP ने सौंपी बिहार की कमान
  7. 2026 की तैयारी शुरू : असम-तमिलनाडु चुनावों के लिए BJP ने उतारे दिग्गज, पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को सौंपी कमान
  8. राम जन्मभूमि आंदोलन के स्तंभ संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सरयू तट पर दी जाएगी जल समाधि
  9. लियोनल मेसी के कोलकाता इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता 14 दिन की पुलिस कस्टडी में
  10. हैदराबाद में मेसी का जलवा: बच्चों संग खेले फुटबॉल, फैंस को दिया यादगार तोहफा
  11. दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर, AQI 441 पहुंचते ही GRAP-IV लागू, सख्त पाबंदियां
  12. केरल में सियासी भूचाल: भाजपा ने CPM का 45 साल पुराना किला ढहाया, तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर कब्जा
  13. यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी का नामांकन, अटकलों पर लगा विराम
  14. साल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था, ममता बनर्जी ने माफी मांगी और जांच के आदेश दिए
  15. आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरने से 9 की मौत, कई घायल; CM नायडू ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन रविवार को नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया और आज सोमवार को दिल्ली में उन्होंने औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। इस खास मौके पर पार्टी मुख्यालय में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

दिल्ली पहुंचते ही मिला ऐतिहासिक स्वागत

नितिन नबीन जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस खास अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अमित शाह और जेपी नड्डा करते रहे इंतजार

इस कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता काफी देर तक नितिन नबीन के आने का इंतजार करते रहे। उनके पहुंचते ही जेपी नड्डा ने अमित शाह की मौजूदगी में नितिन नबीन को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इसी के साथ नितिन नबीन ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। जब तक पार्टी का स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुना जाता, तब तक वे इस पद पर बने रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें ही स्थायी अध्यक्ष बनाए जाने की प्रबल संभावना है।

बड़े नेताओं को पीछे छोड़कर मिली जिम्मेदारी

बीते कई महीनों से भाजपा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में थी। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और वे फिलहाल एक्सटेंशन पर हैं। इस दौरान कई बड़े नाम चर्चा में थे, जिनमें शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर के साथ-साथ डी. पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन जैसे नाम शामिल थे। लेकिन अंततः पार्टी ने अपेक्षाकृत कम चर्चित चेहरे नितिन नबीन पर भरोसा जताया।

पांच बार के विधायक हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2006 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की है।

राजनीतिक विरासत और जमीनी पहचान

नितिन नबीन, वरिष्ठ भाजपा नेता रहे दिवंगत नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे संगठन में मजबूत स्थान बनाया। उन्हें एक युवा, सक्रिय और जमीनी नेता माना जाता है। खास तौर पर शहरी मतदाताओं और शिक्षित वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

कार्यकर्ताओं में दिखा खास उत्साह

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा गया। फूलों की बारिश और नारों के बीच उन्होंने अपने नए नेता का स्वागत किया। पार्टी को अब उनसे संगठन को नई दिशा देने और आगामी चुनौतियों में मजबूत नेतृत्व की उम्मीद है।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in