दुनिया में लग्जरी कार निर्माताओं में से एक Ferrari अब इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce कल यानी 17 अक्टूबर 2026 को भारत में पहली बार प्रदर्शित करेगी। जानकारी के मुताबिक इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस है। बता दें कि इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो मिलकर 1,035 BHP की पावर और 990 Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं।

कंपनी के मुताबिक, यह कार महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, इसके टॉप स्पीड की बात करें तो ये 310 किलोमीटर प्रति घंटा तेज स्पीड पकड़ सकती है। हालांकि, इसकी चर्चा सिर्फ ताकत की वजह से नहीं हो रही है। इसके अलग डिजाइन ने भी कार प्रेमियों के बीच बहस छेड़ दी है।

डिजाइन में Ferrari की परंपरा से अलग Luce

डिजाइन की बात करें तो Ferrari Luce का डिजाइन ब्रांड की पारंपरिक स्पोर्ट्स कारों से काफी अलग है। जहां Ferrari अपनी लो-स्लंग, दो दरवाजों वाली स्पोर्ट्स कारों के वजह से जाना जाता है, वहीं Luce में चार दरवाजे और पांच सीटों का लेआउट दिया गया है। बता दे कि इसका डिजाइन LoveFrom ने तैयार किया है, जो Apple के पूर्व डिजाइन प्रमुख Jony Ive और डिजाइनर Marc Newson से जुड़ी फर्म है। वहीं कार का इंटरनल और एक्सटर्नल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बात दें कि जहां कुछ लोगों को इसका डिजाइन पसंद आया हैं, वहीं कुछ लोगों को यह डिजाइन पारंपरिक Ferrari से काफी अगल होने के वजह से पसंद नहीं आ रहा है। हालांकि, डिजाइन पसंद आना या न आना हर व्यक्ति की अपनी राय है। कंपनी ने Luce को पुरानी डिजाइन की पहचान न देते हुए इलेक्ट्रिक दौर के लिए एक नए नजरिए के साथ पेश किया है।

बैटरी, रेंज और रफ्तार में कितनी दमदार है कार

बैटरी की बात करें तो Ferrari Luce में 122 kWh का बैटरी पैक और 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है। चारों पहियों को अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटर चलाती हैं, जिससे कार को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। कंपनी के मुताबिक ये Ferrari एक बार फुल चार्ज होने पर 530 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। हालांकि, वास्तविक रेंज ड्राइविंग स्टाइल, सड़क और मौसम जैसी परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है। 1,035 BHP की पावर और 990 Nm टॉर्क इसे बेहद तेज इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर बनाते हैं। केबिन की बात करें तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ फिजिकल बटन, स्विच और रोटरी कंट्रोल भी दिए गए हैं। वहीं, इसमें 12.5 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 10 इंच की ऐसी सेंट्रल स्क्रीन है, जिसे ड्राइवर या आगे बैठे यात्री की तरफ घुमाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-Yamaha XSR900 को मिला नया Neon White कलर, 1993 की इस बाइक से है प्रेरित

बिक्री की तारीख साफ नहीं

बता दें कि Ferrari Luce को नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित Universo Ferrari प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। यह प्रदर्शनी 17 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि आम लोगों के लिए प्रवेश 19 अक्टूबर से शुरू होगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में Ferrari की ऐतिहासिक कारों, मौजूदा मॉडल रेंज और मोटरस्पोर्ट को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 849 Testarossa, 12 Cilindri, Purosangue, Amalfi Spider और F80 जैसे मॉडल भी शामिल होंगे। वहीं Ferrari ने अभी भारत में इसकी बिक्री की अलग तारीख या स्थानीय कीमत की घोषणा नहीं की है। इसलिए इसकी भारतीय बाजार में उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।