टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत बिहार के लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, 7 लोगों की मौत योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 78 हजार राशन कोटेदारों की बढ़ी कमाई वेलफेयर बोर्ड की मांग को लेकर ऑटो यूनियन का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन सावन के तीसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़िए जुटे बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने किया छात्रों का समर्थन, JPSC-JSSC Protest में हुई शामिल विमल इलायची विज्ञापन पर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस दही हांडी को UNESCO तक ले जाने की तैयारी, स्पेन जाएंगे महाराष्ट्र के गोविंदा आपका पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी', वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह नेपाल दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख धीरज सेठ, काठमांडू में मिलेगा खास सम्मान
वीडियो

West Bengal Fire: बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में लगी भीषण आग से 6 लोगों की मौत

Birbhum Hotel Fire West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

West Bengal Fire: बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में लगी भीषण आग से 6 लोगों की मौत
Birbhum Hotel Fire West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक…

West Bengal Birbhum Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के साथ-साथ होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और घटना से जुड़ी आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

सुबह लगी आग

आपको बता दे कि यह घटना प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में सोमवार तड़के करीब 5 बजे के आस पास की है। हादसे में कई तीर्थयात्री इसकी चपेट में आ गए, जिनमें कम से कम 7 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है।जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। उस वक्त होटल के कई मेहमान अपने कमरों में सो रहे थे। अचानक फैली आग और धुएं के कारण लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव टीमों ने होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में मृतकों की संख्या पांच बताई गई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने आंकड़ा बढ़ाकर सात कर दिया।वहीं, इस हादसे के बाद तारापीठ इलाके में शोक का माहौल है।

Written By: Shivashakti Narayan Singh

Sharad Dixit

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो