नोएडा। खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैं। जहां ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं, जहां उन्होंने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित डिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 के शुभारंभ के दौरान राहुल गांधी के सामने एक शर्त रखी है. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को विश्वविद्यालय लिखने और पप्पू ना कहने की बात कहीं हैं.


विश्वविद्यालय लिख दें तो उन्हें पप्पू कहना छोड़ देंगे
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 के शुभारंभ के दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। बता दें कि 13 अगस्त तक चलने वाले इस एक्सपो में उन्होंने कहा कि रायबरेली से सांसद राहुल गांधी इन दिनों उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से लगातार बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अगर हिंदी भाषा में विश्वविद्यालय लिख दें तो वह उन्हेंं पप्पू कहना छोड़ देंगे। वहीं एके शर्मा ने कहा कि मित्रों, अगर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी विश्वविद्यालय शब्द हिंदी में लिख दें तो मैं उन्हें पप्पू कहना बंद कर दूंगा.

गन्ने और मकई के पौधे में अंतर नहीं बता पाएंगे राहुल
साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए बड़ी-बड़ी बात करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी को आप खेत में लेकर जाइए और अगर वह गन्ने और मकई के पौधे में अंतर बता दें तो आप जो कहेंगे, मैं वह कर दूंगा. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी अगर विश्वविद्यालय शब्द हिंदी भाषा में लिख दें तो मैं उन्हें पप्पू कहना भी बंद कर दूंगा।

भारत ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा
शर्मा ने कहा कि इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) व उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (UPNEDA)की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और कॉन्फ्रेंस बायोएनर्जी समाधानों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य भारत के बायोएनर्जी सेक्टर की वृद्धि को तेज करना और ऊर्जा बदलाव में स्वच्छ ईंधन की भूमिका को मजबूत करना है।

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 ऐसे समय में एक प्रासंगिक मंच है, जब भारत ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एक प्रमुख बायो एनर्जी हब के रूप में उभरा है, जो कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) उत्पादन में पहले, सौर ऊर्जा में दूसरे और सोलर पैनल लगाने की गति में पहले स्थान पर है।

Written By- Shivani Gupta