टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
नोएडा के सात निजी स्कूलों पर DM का बड़ा एक्शन, फीस बढ़ाने पर लगा एक-एक लाख रुपये का जुर्माना शेख हसीना के वर्चुअल कार्यक्रम से केंद्र सरकार ने बनाई दूरी, विदेश मंत्रालय ने साफ किया रुख तमिलनाडु: उदयनिधि की गिरफ्तारी के बाद तंजावुर साउथ पुलिस स्टेशन पर जमा हुई समर्थकों की भीड़ अयोध्या के विघ्नेश्वर धाम में देश का सबसे बड़ा महा त्रिशूल स्थापित, 60 फीट ऊंचाई, 365 पुजारियों ने किया पूजन इंटर्न डॉक्टरों ने 30 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग को लेकर खटखटाया जौनपुर डीएम का दरवाजा यूपी : आगरा-बस्ती समेत इन 5 मंडलों में बनेंगे इंटीग्रेटेड आयुष मेडिकल कॉलेज; अनुपूरक बजट में योगी सरकार ने दी मंजूरी EPFO ने बदला 10 साल पुराना नियम, ₹25000 तक की बेसिक सैलरी पर मिलेगी पेंशन, दावा- वित्त मंत्रालय ने दी हरी झंडी अमेठी में अंकित हत्याकांड का मेन आरोपित मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; पुलिस पर फायरिंग के बाद गिरफ्तार बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में GenZ का प्रदर्शन, भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए अनशन पर बैठे छात्र बिहार में 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद, राजेंद्र सेतु पर मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक
राज्य

केशव मौर्य के मदरसा बयान ने पकड़ा तूल, कैबिनेट फैसले से पहले सियासी पारा हाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है, उन्होंने कहा है कि 'मदरसा कहीं भी हो, वह आतंकवाद ही पैदा करता है'।

केशव मौर्य के मदरसा बयान ने पकड़ा तूल, कैबिनेट फैसले से पहले सियासी पारा हाई
Keshav Prasad Maurya Madarsa Statement

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya Madarsa Statement) का एक बयान इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मौर्य ने मदरसों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि चाहे मदरसा बांग्लादेश में हो, पाकिस्तान में हो या भारत में, वे आतंकवाद को पैदा करता है, उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

मदरसा बयान पर मौर्य को विपक्ष ने घेरा

पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मदरसा चाहे किसी भी देश में हो, वह आतंकवाद को जन्म देने का काम करता है।" उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है और इसे एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने वाला बयान बताया है। यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार मदरसों में संचालित उच्च शिक्षा से जुड़े कोर्स को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

मदरसा शिक्षा में बदलाव की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मदरसा शिक्षा से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। चर्चाएं हैं कि सरकार मदरसों में चल रहे डिग्री स्तर के कोर्स को समाप्त करने और शिक्षा को केवल 12वीं कक्षा तक सीमित करने के प्रस्ताव पर निर्णय ले सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें- Census 2027 Schedule: जानिए कब होगी जनसंख्या गणना, सत्यापन और सेल्फ एन्यूमरेशन

मदरसा शिक्षा पर मौर्य के बयान से सियासी घमासान

मौर्य के इस बयान और सरकार की संभावित नीतियों को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्ष ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है, जबकि सत्ता पक्ष इसे सुधार की दिशा में उठाया गया कदम बता रहा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी 6 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में मदरसा शिक्षा और उपमुख्यमंत्री के बयान को लेकर सदन में भी हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Written By Toshi Shah 

टीएनपी न्यूज़ डेस्क

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो