Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में एक नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। हार्दिक पंड्या को साल 2024 में एमआई ने कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन अभी तक वह एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। साथ ही हार्दिक के आने के बाद से ड्रेसिंग रूम से भी मतभेद की खबरें आती रही हैं। हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से कई सीनियर खिलाड़ी खुश नहीं थे तो रोहित के खेमे के खिलाड़ी भी हार्दिक को बतौर कप्तान स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि एमआई हार्दिक को रोकने पर अधिक जोर नहीं दे रही है। जबकि राजस्थान रॉयल्स हार्दिक को लेने के लिए अपने सबसे बेहतरीन बल्लेबाज को एमआई को दे सकती है।

राजस्थान में जा सकते हैं हार्दिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं। आरआर के पास फिलहाल कोई भारतीय फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं है और इसी कमी को पूरा करने के लिए वह हार्दिक के पीछे जा सकती है। हालांकि, पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड में संजू सैमसन के बदले आरआर ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को टीम में शामिल किया था, लेकिन सैम पूरे सीजन चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। हार्दिक के आने से पिंक आर्मीं को न सिर्फ एक अच्छा ऑलराउंडर मिलेगा, बल्कि उनकी कप्तानी की समस्या भी हल हो सकती है।

यशस्वी से हो सकता है ट्रेड

अगर हार्दिक पंड्या राजस्थान रॉयल्स में आते हैं तो इसके बदले वह यशस्वी जायसवाल का ट्रेड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआर मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल के रैवये से खुश नहीं हैं। इसका मुख्य कारण यशस्वी से पहले रियान पराग को टीम की कप्तानी सौंपना माना जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक टीम मैनेजमेंट या फिर खिलाड़ी की ओर से कोई आधिकारी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अगर ये ट्रेड होता है तो इसका फायदा दोनों टीमों को होगा। बता दें कि, यशस्वी इस समय श्रीलंका में भारत के लिए टेस्ट श्रृंखला खेल रहे हैं।

यशस्वी से मुंबई को अधिक लाभ

यशस्वी जायसवाल के एमआई फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी मुश्किल हल हो जाएगी। दरअसल, एमआई रोहित शर्मा के बाद अगले इंडियन ओपनर की तलाश कर रही है, जो कि यशस्वी के आने से खत्म हो सकती है। यशस्वी मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं और टीम इंडिया में एक बड़ा नाम भी है। ऐसे में वह मुंबई की टीम में बिल्कुल फिट बैठ सकते हैं, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक और यशस्वी की यह डील फाइनल होती है या फिर यह भी सिर्फ अफवाहें बनकर रह जाएंगी। हालांकि, मुंबई इंडियंस पहले ही हार्दिक के ट्रेड की खबरों का खंडन कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- रोहित-विराट की वापसी, बाहर होंगे श्रेयस-बुमराह और ईशान! वेस्टइंडीज ODI Series के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

Written By Aman Sharma