News Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय वोटर ID का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की तारीफ की है। ट्रंप के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा, कृपया उन्हें (ज्ञानेश कुमार को) अमेरिका ले जाइए। हम अगली फ़्लाइट से EVM भी भेज देंगे। वहां (अमेरिका में) भी SIR करवा लीजिए। कांग्रेस सांसद और चुनाव आयोग के बीच मतदान सूची को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय चुनाव प्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त की तारीफ कांग्रेस को खटकने लगी है। जिसे लेकर वह तीखे तंज कसती दिखाई दे रही है।

पवन खेड़ा ने एक्स पर भी किया पोस्ट और दिया बयान

दरअसल कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रप को जवाब दिया है, जिसमें पवन खेड़ा ने लिखा कि कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाएं और उन्हें वहीं रखें। हमल अलगी फ्लाइट से ईवीएम भी भेज देंगे। वहां पर भी SIR करवा लीजिए। पवन खेड़ा ने ट्रंप के लिए आगे यह भी कहा आप भारत का कई बार अपमान कर चुके हैं। लेकिन हम आपके लिए इतना काम तो कर ही सकते हैं। सांसद पवन खेड़ा ने पोस्ट में यह भी लिखा कि To SIR With Love, from India.यह पोस्ट मतदान सूची की जांच के पुनरीक्षण की ओर एक अप्रत्यक्ष इशारा है।

क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका एक्ट के समर्थन में भारत की चुनावी प्रणाली को उदाहरण के तौर पर पेश किया। इस प्रस्तावित अमेरिकी कानून के अंतर्गत संघीय मतदाता पंजीकरण के लिए नागरिकता का प्रमाण पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र होना बेहद ही जरुरी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा इस महीने की शुरुआत होने से पहले भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन के सवाल किया था कि अमेरिका में वैध फोटो आईडी के आधार पर चुनाव कैसे करा सकते हैं? इसके साथ ही ट्रंप ने भारत के 2024 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें 64.6 करोड़ से ज्यादा मतदान हुआ। 1% से कम वोटिंग हुई। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय चुनाव प्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि सभी मतदाता के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए था।

चुनाव आयोग और कांग्रेस का विवाद है पुराना

वन खेड़ा की यह कोई प्रतिक्रिया नहीं है इससे पहले भी वह कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच मतदाता सूची को लेकर चले पुराने विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए रहे। वर्ष 2025 में मामला उस समय और भी ज्यादा गर्मा गया जब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी और वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर फर्जी एड्रेस और डुप्लीकेट वोटर्स के साथ-साथ कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गई। लेकिन चुनाव आयोग ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। साथ ही राहुल गांधी से अपने आरोपों को साबित करने के लिए एक विशेष हलफनामा जारी करे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह तक कह दिया था कि राहुल गांधी को या तो हलफनामा दे नहीं तो अपने लगाए आरोपों की सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

यह भी पढ़ें: कभी कटा था टिकट, आज मिली यूपी की कमान… कौन हैं विनोद तावड़े?

Written By: MADHVI TANWAR