Probable Team India Squad for Sri Lanka ODI Series 2026: भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित हो रही है। इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका को भारत का दौरा करना है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैच एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज आगामी आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों को लिहाज से काफी अहम होगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक मजबूत स्क्वाड को मैदान पर उतार सकता है। हालांकि, अभी तक इसका शेड्यूल सामने आया है, लेकिन किन 15 खिलाड़ियों को इसमें मौका मिल सकता है, चलिए जानते हैं।
शुभमन-श्रेयस के हाथों में होगी कमान!
श्रीलंका के खिलाफ आयोजित होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालते दिख सकते हैं। अगर शुभमन गिल श्रीलंका वनडे सीरीज के समय फिट रहते हैं तो वहीं टीम को लीड करते दिखेंगे। वहीं, उप कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का चुनाव किया जा सकता है। अय्यर का फॉर्म 50 ओवर के खेल में शानदार रहा है और उनसे इस सीरीज में बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, इस सीरीज में हार्दिक पंड्या को भी खिलाया जा सकता है, लेकिन उससे पहले उनको अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। तभी चयनकर्ता अपने अनुभवी ऑलराउंडर को खिलाने का फैसला करेंगे।
रोहित-विराट भी खेलते सकते हैं सीरीज
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, यह दोनों दिग्गज भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। रोहित-विराट का लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम इंडिया में बने रहने का है और इस लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।
हालांकि, विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना पक्का है, लेकिन रोहित शर्मा की फिटनेस और फॉर्म, जो कि उस समय होगी, उसके मुताबिक उनके चयन पर फैसला किया जाएगा। बता दें कि, हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने सैकड़ा जमाया था, लेकिन श्रीलंका से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित को अगर चांस मिलता है तो उसमें भी प्रदर्शन करना जरूरी होगा, क्योंकि उसके आधार पर ही चयनकर्ता रोहित को श्रीलंका वनडे सीरीज में चांस दे सकते हैं।
कब खेली जाएगी यह सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की सीरीज का आयोजन दिसंबर 2026 में किया जाएगा। श्रृंखला की शुरुआत 13 दिसंबर को होगी, जिसका पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे वनडे मैच की मेजबानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दूसरा मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं, 19 दिसंबर को भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी वनडे मैच होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल
- पहला वनडे- 13 दिसंबर 2026- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- दूसरा वनडे- 16 दिसंबर 2026- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
- तीसरा वनडे- 19 दिसंबर 2027- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
ये भी पढ़ें- श्रीलंका-भारत टेस्ट में हुआ बड़ा हादसा, चोटिल हुआ दिग्गज खिलाड़ी, अस्पताल में करवाया भर्ती
Written By Aman Sharma