छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:15 बजे होनी थी, लेकिन इसे एक घंटे देरी से 3:15 बजे आयोजित किया गया। रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा की गई थी।

10वीं बोर्ड परीक्षा में 3.21 लाख छात्र-छात्राएं हुए शामि

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि 12वीं में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच हुईं। हालांकि, 10वीं की हिंदी परीक्षा को तकनीकी कारणों से 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित करना पड़ा, जिसके चलते परिणाम जारी करने में थोड़ी देरी हुई।

सीएम विष्णु देव साय ने परिणामों पर जताया खुशी

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष परिणाम संतोषजनक रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिणामों पर खुशी जताते हुए बताया कि 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.04% और 10वीं का 77.15% रहा। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

10वीं कक्षा में तीन विद्यार्थियों ने हासिल किया पहला स्थान

संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंक (99.00%) प्राप्त कर शीर्ष स्थान पाया

दूसरे स्थान पर 5 छात्राएं रहीं रिया केशवानी, रानु सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवगन

जिन्होंने 593 अंक (98.83%) हासिल किए

12वीं परीक्षा में 3 बच्चों ने किया टॉप

12वीं कक्षा में बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया

दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं

जबकि तीसरा स्थान कृष महंत ने हासिल किया

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स देख सकते है:

cgbse.nic.in, results.cg.nic.in और cg.results.nic.in पर जाकर देख सकते हैं

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर

'CGBSE 10th Result 2026' या 'CGBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा

इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करने पर उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें

 Written By: Geeta Sharma