Uttar Pradesh IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों और मंडलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इस फेरबदल में अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं आईएएस अधिकारी संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद के कमिश्नर रहे आईएएस आंजनेय की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है।इसके अलावा लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस अमृत पाल कौर को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
कई बड़े पदों पर बदले गए अधिकारी
सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक प्रयागराज में राजस्व परिषद सदस्य रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।वहीं गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष और मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह आयुक्त ग्राम विकास और सचिव पद पर तैनात थे।महानिदेशक आयुष और मिशन निदेशक रहीं चैत्रा वी को राजस्व परिषद सदस्य (प्रशासनिक) बनाया गया है।सचिव समाज कल्याण विभाग रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है।
जल निगम समेत कई विभागों में बदलाव
आईएएस रवींद्र कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं मासूम अली सरवर को भी जल निगम (नगरीय) में प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक रहे डॉ. राज शेखर को सचिव नियोजन विभाग बनाया गया है। जबकि योगेश कुमार को जल निगम ग्रामीण का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।सहकारिता विभाग में भी बदलाव किया गया है। कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाया गया है।वहीं गुर्राला श्रीनिवासुलु को उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
अमृत पाल कौर को मिली नई जिम्मेदारी
प्रतीक्षारत आईएएस अमृत पाल कौर को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है।इसके अलावा देवेंद्र कुमार पांडेय को उपभोक्ता मामले विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव रहे विवेक श्रीवास्तव को पशुधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।उच्च शिक्षा विभाग के सचिव रहे अमृत त्रिपाठी को राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
तीन दिन पहले हुए थे IPS अफसरों के तबादले
इससे पहले यूपी सरकार ने नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए थे।मेरठ, गोंडा, झांसी, बिजनौर, सुल्तानपुर, बलरामपुर और संभल जैसे जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी।सरकार के लगातार प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कार्यों और व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/23/up-ias-transfer-17-officer-2026-08-23-23-39-55.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/23/up-ias-transfer-17-officer-hindi-news-2026-08-23-23-40-12.jpeg)