BiharNews: भोजपुरी स्टार व भाजपा से बिहार विधान परिषद (MLC) के सदस्य पवन सिंह एक बेहतरीन अभिनेता, गायक और राजनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। पवन सिंह ने भाजपा के लिए बीते विधानसभा चुनावों में प्रचार किया था। जिसके बाद भाजपा द्वारा पवन सिंह को बड़ा पद मिला। इन दिनों अभिनेता पवन सिंह एक रियलिटी शो ''भोजपुरी बवाल'' में दिख दे रहे हैं। जिसके एक एपिसोड में पवन सिंह ने कहा कि वह खुद पर किसी भी तरह का कलंक लगने से डरते हैं। वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें ऐसे हालात से बचाएं। सोशल मीडिया पर पवन सिंह की इस बातचीत का पूरा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जिस दिन पार्टी में हुए शामिल अगले ही दिन गाने को बताया अश्लील
इन दिनों अभिनेता पवन सिंह एक रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में धमाल मचा रहे हैं। शो के दौरान पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी, पुराने विवादों और करियर से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए भावुक हो जाते हैं। इसके साथ ही पवन सिंह यह भी कहते हैं कि, वह खुद पर किसी भी तरह का गलत लांछन या कलंक लगने से डरते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें ऐसे हालात से बचाएं। एपिसोड में पवन सिंह ने अपने राजनीतिक सफर को लेकर बतायाा कि बिहार के नेताओं से उनकी बातचीत हुई। जिन्होंने पवन सिंह को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। पवन सिंह ने अपने पुराने विवाद को याद करते हुए बताया कि जब भाजपा ने उन्हें जब मार्च 2024 को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। तो उसके महज एक दिन बाद ही उनके एक गाने को अश्लील बताकर उनकी आलोचना की। जिसका असर उनके राजनीति करियर जो शुरू हुआ ही था सीधा उसपर पड़ा। ऐसे में पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।
हर माता-पिता यही बोले कि उनका बेटा पवन सिंह जैसा बने
नेताओं ने पवन सिंह को समझाने का भी प्रयास किया और हर एक बात को काउंटर करने की बात कही। क्योंकि राजनीति इसी तरह से चलती है। पवन सिंह ने नेताओं को इसका जवाब देते हुए कहा कि उनके पास दुआ की दौलत है। वह मंहगी गाड़ियों का जरूर शौक रखते हैं। लेकिन पवन सिंह चाहते हैं कि उन्हें देखकर हर माता-पिता यही बोले कि उनका बेटा पवन सिंह जैसा बने। यह सब बाते करते समय पवन सिंह भावुक हो गए। पवन सिंह का कहना है कि, मैं बहुत संकोच करता हूं, सोचता हूं, बहुत डरता हूं, भगवान से कहता हूं कि भगवान हमें कलंक और दाग लगने से बचाए।
विवादों से रहा है गहरा नाता
पवन सिंह के जीवन की राह इतनी आसान नहीं रही। जहां वह भोजपुरी अभिनेता, सिंगर से लेकर राजनीति में धमाकेदार एंट्री को लेकर सुर्खियां बटौर चुके हैं। तो कुछ विवादों से भी पवन सिंह का गहरा नाता है। पर्सनल लाइफ या प्रोफेशनल लाइफ आए दिन वह सवालों से घिरे रहते हैं। पवन सिंह का अक्षरा सिंह से ब्रेकअप की खबर हो या पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस वह इन विवादों से खुद को नहीं बचा पाए। इतना ही नहीं एक प्रोग्राम में स्टेज पर मौजूद फीमेल को गलत तरीके से छूने के आरोपों में भी वह खुद को नहीं बचा पाए। वहीं अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ हुए विवाद में भी वह काफी चर्चाओं में छाए।
यह भी पढ़ें: संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन... क्या विपक्ष होगा हावी या गृह मंत्री देंगे जवाब ?
Written By: MADHVI TANWAR