दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी मामले में आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में आज यानी गुरुवार को बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। एबीवीपी कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान झारखंड के रांची में आंदोलनकारी छात्रों से हुई बदसलूकी के विरोध में आवाज उठाने वाले है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आज शाम 4 बजे वसंत विहार स्थित झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन का एलान किया है। संगठन ने परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की है। जिसे लेकर आज प्रदर्शन किया जाएगा।
10 और 11 अगस्त को पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ उठाई आवाज
झारखंड के रांची में स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली व पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन पर डटे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर कई बड़े लोग छात्रों के समर्थन में उतरे। आज दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और रांची में छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज मामले में आज, 13 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे वसंत विहार स्थित झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाली है। झारखंड में 10 और 11 अगस्त को पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों का सहयोग कर रहे झारखंड ABVP के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद विरोध लगातार जारी है और अपने कार्यकर्ताओं पर पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ भी आवाज उठाई है।
आज झारखंड में आंदोलन का है 20वां दिन
झारखंड में छात्रों का 20वें दिन भी आंदोलन लगातार जारी है। कुछ छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इसके बाद भी छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। वह सोरेन सरकार से अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सीएम आवास की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। मुख्यमंत्री आवास के आस-पास 2 किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जिससे प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे नहीं जा सकेंगे।
Written By: MADHVI TANWAR