Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। इसी बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगातार जल रहा है। आए दिन जहाजों पर लगातार हमले किए जा रहे है। ताजा जानकारी के मुताबिक जिसमें 21 भारतीय नाविक सवार थे, होर्मुज से गुजरते समय किसी अज्ञात वस्तु (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
लगातार हो रहे हमले से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या भारत समेत दुनिया के कई देशों में एनर्जी संकट गहराने जा रहा है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने दी अहम जानकारी
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, "21 अक्टूबर को, कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर 'एम/टी अल दसमा' (M/T AL DASMA) पर, जिसमें 21 भारतीय नाविक सवार थे, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरते समय किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ।
⚠️ IMPORTANT UPDATE ⚠️ On Oct 21, Kuwait-flagged oil product tanker M/T AL DASMA, carrying 21 Indian seafarers, was struck by an unknown projectile while transiting the Strait of Hormuz. All 21 of our Indian crew members, along with the rest of the crew are completely safe. We are continuously monitoring the situation and remain in close contact with the ship management company to ensure the ongoing security and wellbeing of our seafarers.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) October 21, 2026
हमारे 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों सहित, जहाज पर मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं"।
मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हमले से एक तरफ Strait of Hormuz में लगातार जहाजों पर हमले हो रहे है तो वहीं दूसरी तरफ हूती विद्रोही सऊदी अरब पर लगातार हमले कर रहे है।
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो कई देशों के लोगों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। मालूम हो कि सऊदी अरब में भारतीय भी बड़ी संख्या में रहते है।
भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
भारत मिडिल ईस्ट से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल मंगवाता है। ताजा अपडेट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जो भारत के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं हैं।
अगर कूछ ऊँच-नीच होती है, तो मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय रहते है। अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो आने वाले दिनों में भारत सरकार की चिंता बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े - Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप, 8 लोगों को जबरन गायब करने का दावा; मचा हड़कंप!