लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर INDIA गठबंधन में शामिल दलों के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर ऑफिशियली बातचीत शुरू हो गई है। इस संदर्भ में कांग्रेस नेता राजेंद्र गौतम ने कहा है कि गठबंधन में समझौता “सम्मानजनक” होगा। इस बयान से आगामी चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच तालमेल और सीटों के बंटवारे पर चर्चा केंद्र में आ गई है।
कांग्रेस ने कुछ खास सीटों पर दावा किया पेश
इस संदर्भ में राजेंद्र गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के भरोसे और संगठन के विकास के आधार पर कुछ विधानसभा सीटों पर अपना खास दावा भी पेश किया है। पार्टी का कहना है कि उसका संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है और उसे जनता का भरोसा हासिल है। लेकिन, सीट बंटवारे पर अंतिम समझौता होने के बाद ही उसका विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।
2024 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी जीत
लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता गौतम ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में INDIA ब्लॉक गठबंधन ने जहां उत्तर प्रदेश में 43 संसदीय सीटें जीतीं थी, पार्टी आज फिर से वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सहयोग एवं मेहनत से संगठन के नेटवर्क को मजबूत करेगी एवं जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन की ताकत और हमारी पार्टी पर दिखाए गए भरोसे के आधार पर, हमने कुछ सीटों की अपील की है। अब सभी की नजर गठबंधन के अंतिम फैसले और सीट शेयरिंग पर है।
ये भी पढ़ें-रुबियो ने UN की भूमिका पर उठाए सवाल,भारत में विरोध प्रदर्शनों पर बोले- 'भारत एक लोकतंत्र है'