मुंबई:अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि भारत एक लोकतंत्र है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने भारत में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित अत्यधिक बल प्रयोग को लेकर चिंता जताई है।
भारत के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करूगां
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत में विरोध प्रदर्शनों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। रुबियो ने “UN experts” शब्द पर तंज कसते हुए कहा कि भारत एक लोकतंत्र है और वह भारत के घरेलू राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। वही दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने प्रदर्शनों के दौरान कथित अत्यधिक बल प्रयोग की जांच की मांग की है। जबकि इस संदर्भ में भारत ने भी मानवाधिकारों के मुद्दे पर चयनात्मक दबाव बनाने की आलोचना की है।
“UN एक्सपर्ट्स” शब्द को “ऑक्सीमोरोन” बताया
भारत में विपक्षी पार्टियों एवं छात्रों के विरोध प्रदर्शन और UN विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया के आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए, मार्को रुबियो ने कहा कि वह भारत के अंदरूनी राजनीतिक मामलों में शामिल नहीं होंगे। इस दरमियान रुबियो ने “UN एक्सपर्ट्स” शब्द को “ऑक्सीमोरोन” बताया और वॉशिंगटन की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि “नहीं, यह एक घरेलू राजनीतिक मामला है। मैं उनकी राजनीति में शामिल नहीं होने वाला हूँ। यह एक लोकतांत्र है। उनके यहाँ चुनाव होते हैं। इसलिए मैं उनके घरेलू राजनीतिक मामलों में शामिल नहीं होने वाला हूँ।”
राजनीतिक राय रखना लोकतंत्र में बातचीत का हिस्सा: रुबियो
उनसे जब UN द्वारा भारत के विरोध प्रदर्शन से निपटने के तरीके की आलोचना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और कहा कि घरेलू राजनीतिक मामलों का फैसला संबंधित देश के लोगों को करना चाहिए। रुबियो ने कहा कि प्रदर्शन और अलग-अलग राजनीतिक राय रखना लोकतंत्र में बातचीत का हिस्सा है, जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को तोड़-फोड़, आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दंगों से अलग करता है। उन्होंने कहा कि लोगों की खुद को ज़ाहिर करने और राजनीतिक बहस में शामिल होने की क्षमता लोकतांत्रिक समाजों की एक ज़रूरी खासियत है।
ये भी पढ़ें-टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लाई के लिए ‘डेड लेटर बॉक्स’ का किया गया इस्तेमाल!