haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर हरियाणा के सभी 48 भाजपा विधायकों से मुलाकात करेंगे। साल 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री की हरियाणा के भाजपा विधायकों से यह पहली मुलाकात होगी। जहां वह एक एक दूसरे से मुखातिब होंगे। इस बैठक का आयोजन दोपहर के समय होना है।

इसके लिए हरियाणा के भाजपा विधायकों को दिल्ली पहुंचने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। भाजपा की हरियाणा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का कहना है कि एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद से इस बैठक को अलग करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जुलाई में विधायकों से मिलने का वादा किया था। लिहाजा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले सभी विधायक हरियाणा में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के साथ मुलाकात करेंगे।

बैठक का एजेंडा अभी तैयार नहीं

प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास पर बैठक के लिए 2 घंटे का समय मिला है। हरियाणा भाजपा पार्टी के तमाम नेता इस बैठक को राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक बड़ा लाभ बता रहे हैं। हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 90 सदस्य हैं और उनमें से 48 विधायक हैं जो इस बैठक में शामिल। हालांकि कोई औपचारिक एजेंडा अभी इसे लेकर तैयार किया गया है या नहीं यह कहना मुश्किल होगा।

प्रधानमंत्री हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता की प्रतिक्रिया के बारे में विधायकों से बातचीत कर सकते हैं। इसक बैठक का आयोजन उस समय हो रहा है जब जब भाजपा को एसआईआर के कारण कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

पहले सितंबर में आयोजित होनी थी बैठक

भाजपा के वर्तमान संगठनात्मक फेरबदल के मद्देनजर इस बैठक को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सतीश पूनिया की जगह पार्टी के हरियाणा प्रभारी का पद संभाला है। सूत्रों की माने तो भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुरोध पर इस बैठक को आयोजित किया गया। कुछ महीने पहले पदभार संभालने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उनसे मिलने का समय मांगा था। इस बैठक को पहले सितंबर महीने में आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन प्रधानमंत्री की कार्यक्रम को देखते हुए उसे 3 अक्टूबर तय किया गया।

 

यह भी पढ़ें: Explainer: IIT गुवाहाटी ने की पहले INDIS 2026 की मेजबानी, वैश्विक डिजाइन और नवाचार समुदाय एक साथ, जानिए इसकी खासियत?