Maharashtra News: देश में इस समय राजनीतिक बहसों और बयानों और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अराजकता फैलाने वाले लोग देश को दिशा नहीं दे सकते है। पीयूष गोयल ने यह बयान विपक्षी नेताओं द्वारा 'सत्ता परिवर्तन' और सरकार विरोधी आंदोलनों को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों के जवाब में दिया।
युवा भारत को बनाएंगे महाशक्ति
विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, अराजकता फैलाने वाले लोग देश को दिशा नहीं दे सकते। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नवरात्रि में युवा पीढ़ी का असली उत्साह कैसे दिख रहा है, जिसके उत्सव में उन्होंने मुंबई में हिस्सा लिया।
चौक उद्घाटन में क्या बोले पीयूष?
केंद्रीय मंत्री गोयल ने बोरीवली पूर्व में 'जय अंबे मां चौक' का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने दुर्गा पूजा समारोह में भी माता जगदंबा की महाआरती की। पीयूष गोयल ने नवरात्रि में उपस्थित युवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा, यह देश के युवा हैं। युवाओं की ऊर्जा ही भारत की पहचान है। ये असली जनरेशन Z हैं, न कि वे 50-100 लोग जो उपद्रवी हैं। देश को महाशक्ति बनाने में इनकी बड़ी भूमिका होगी।
पीयूष पर साधा निशाना
उन्होंने विपक्ष को अराजकता फैलाने वाला कहा। पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि, युवाओं की ऊर्जा देश के भविष्य को दर्शाती है। लेकिन कुछ लोग अशांति फैलाने और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।
नवरात्रि में शामिल युवाओं की तारीफ की
देशभर में मनाए जा रहे नवरात्रि पर्व को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि पूरे देश में नवरात्रि मनाई जा रही है, जो भारत के इतिहास और समृद्ध संस्कृति का प्रतिबिंब है। आपने अभी-अभी देखा कि हमारे युवा लड़के-लड़कियों ने कितने जोश और उत्साह के साथ लंबी-लंबी कतारें बनाकर डांडिया रास और गरबा का प्रदर्शन किया। यही भारत के युवाओं का असली चेहरा है; यही भारत का भविष्य है।
भारत का भविष्य उज्ज्वल है
उन्होंने कहा कि, मेरा मानना है नकारात्मक मानसिकता वाले वे कुछ लोग हमारे युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह विफल रहे। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है; हमारे युवाओं के हाथों में भारत तेजी से प्रगति करेगा और 2047 तक 'विकसित भारत' की ओर निरंतर अग्रसर होगा।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले ट्रंप का भारत को तोहफा! रूसी तेल खरीदने पर नहीं लगेगा टैरिफ, जानिए राहत से क्या फायदा?