नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार 3, अक्टूबर को अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी की जगह पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान एवं जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच कांग्रेस ने बड़ा नीतिगत संगठनात्मक फैसला लिया है।
परगट सिंह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नियुक्त
दरअसल, MLA परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब के विधायक परगट सिंह की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब पिछले कई महीनों से पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर लगातार सियासी चर्चा चल रही थी। अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले विजय इंदर सिंगला के नाम का मंथन काफी लंबे समय तक चलता रहा। इसके बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और परगट सिंह के नाम भी चर्चा में आया था।
पार्टी को एकजुट करना परगट सिंह की सबसे बड़ी चुनौती
इस संदर्भ में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पंजाब के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुलाकात के दौरान पंजाब में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति एवं पिछले साढ़े चार सालों के अपने अनुभव से अवगत कराया। जिसके बाद विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब परगट सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के विभिन्न धड़ों को एकजुट कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की होगी। कांग्रेस ने इस संदर्भ में पिछले दिनों पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों से जानकारी भी ली थी
ये भी पढ़ें-171 मंडलों में BJP तैनात करेगी 171 विस्तारक, 8 हजार बूथों पर हर माह हो रही बैठकें: राजीव बिंदल