नई दिल्ली: वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार 21, अक्टूबर को दिल्ली-NCR में 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान' (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। क्योंकि यहाँ की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में आ गई है।

दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता खराब

यह निर्णय GRAP की उप-समिति द्वारा आज आयोजित एक बैठक में क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया गया। एक आदेश में कहा गया है कि, "दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI), जो 20 अक्टूबर 2026 को 179 (मध्यम श्रेणी) था, उसमें भारी उछाल आया है और 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे यह 244 (खराब श्रेणी) पर पहुँच गया है।

AQI 'खराब' श्रेणी की वजह से GRAP के चरण-1 लागू

इसके अलावा, IMD/IITM के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी AQI के 'खराब' श्रेणी में बने रहने की संभावना है।" आदेश में आगे कहा गया है कि उप-समिति ने पूरे दिल्ली-NCR में तत्काल प्रभाव से GRAP के चरण-1 ('खराब वायु गुणवत्ता') के तहत सभी उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है। इसमें कहा गया है कि, "पूरे NCR में सभी संबंधित एजेंसियों को GRAP के चरण-1 के तहत उपायों को लागू करना होगा, उनकी निगरानी करनी होगी और समीक्षा करनी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि AQI का स्तर और अधिक न बिगड़े।

GRAP चरण-1 को लेकर सरकार के सख्त नियम

इसके तहत धूल प्रदूषण कम करने, निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़कों की सफाई जैसे उपायों पर जोर दिया जाता है। इसके साथ ही सभी लागू करने वाली एजेंसियों को कड़ी निगरानी रखनी होगी और GRAP के तहत तय किए गए उपायों को और सख्ती से लागू करना होगा। नागरिकों से अनुरोध किया जा सकता है कि वे GRAP चरण-1 के तहत 'नागरिक चार्टर' का सख्ती से पालन करें।

ये भी पढ़ें-UP Election 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू, कांग्रेस ने किया खास सीटों का दावा