Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए एक ट्रक हादसे में 14 लोगों की जान चली गई। इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस विभाग के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) को हटाने और आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
CSP और आठ पुलिसकर्मियों को हटाने का दिया निर्देश
इसके साथ ही इस संदर्भ में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिम्मेदारी तय करने के लिए विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि जिम्मेदारी तय कर और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस मामले में उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) को तुरंत उनके पद से हटाने और तीन स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO), एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल एवं तीन कांस्टेबलों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि: CM मोहन यादव
इस मामले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें-कोलकाता पंडाल भगदड़: अमित शाह ने जताया दुख, बंगाल में अपने तय कार्यक्रम किए स्थगित