नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

अमित शाह ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बात की और हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अमित शाह ने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित किए

अमित शाह ने कोलकाता के चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ को देखते हुए, पश्चिम बंगाल में आज रविवार 18 अक्टूबर के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री ने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।

मुख्यमंत्री से बात कर घटना का जायजा लिया

उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले पर मुख्यमंत्री से बात की है। मैं इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रशासन घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार की व्यवस्था कर रहा है।

ये भी पढ़ें-कोलकाता हादसा: PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की