दुमका: राहुल गांधी और नेविल रॉय सिंघम नेटवर्क को लेकर भारतीय राजनीति में नया विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा MP निशिकांत दुबे ने गुरुवार 22, अक्तूबर को नेविल रॉय सिंघम नेटवर्क और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कथित संबंधों के मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करने की घोषणा की है। इस मुद्दे को राहुल गांधी के संदर्भ में उठाया जाना है और बीजेपी ने इसे “Regime change under Rahul Gandhi” का नाम दिया है।
12:30 PM बजे BJP नेता निशिकांत राहुल पर उठाऐंगे सवाल
इस संदर्भ में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि "आज, झारखंड की उप-राजधानी दुमका में, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, चल रहे शासन बदलने में, मैं दोपहर 12:30 PM बजे अमेरिका के साथ कांग्रेस रिपोर्ट, बिटकॉइन, क्रिप्टोकरेंसी, ऑनलाइन जुए के साथ नेविल रॉय सिंघम के पूरे नेटवर्क और सोल्ड-आउट मूवमेंट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।"
बिटकॉइन, क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मुद्दे पर होगी चर्चा
उन्होंने कथित विदेशी नेटवर्क, बिटकॉइन, क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही है। इसके तहत उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही "शासन बदलने" की साज़िश का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में गोड्डा के MP निशिकांत दुबे ने दावा किया कि वह एक "अमेरिकी रिपोर्ट," US टेक मुगल नेविल रॉय सिंघम, क्रिप्टोकरेंसी, ऑनलाइन जुए से जुड़े कथित लिंक के बारे में डिटेल्स बताएंगे। दरअसल, बीजेपी की ओर से उठाए गए राजनीतिक आरोप और दावे हैं। इन्हें स्वतंत्र रूप से प्रमाणित तथ्य नहीं माना जाना चाहिए। मामले में संबंधित दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन के प्रमाण और अन्य पक्षों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
निशिकांत सत्ताधारी गठबंधन पर साधेंगे निशाना
BJP नेता की यह टिप्पणी झारखंड में बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच आई है। इस तरह दुबे ने राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व और राज्य में सत्ताधारी गठबंधन पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए एक कथित ग्लोबल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट का हवाला देकर दावा किया है कि विदेशी नेटवर्क भारत में "शासन परिवर्तन" और अशांति फैलाने के लिए राजनीतिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।