Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा था। इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन अब सेमीफाइनल मैच में वो बल्ले से तहलका मचा सकते हैं और रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ रनों की बारिश कर सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं कमाल
मालूम हो कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं और वो इस टीम के उपकप्तान भी हैं। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ हुए मैच में वो ओपनिंग करने आए। लेकिन सिर्फ 6 गेंद खेलकर आउट हो गए। उनके बल्ले से 8 रन आए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके जड़े। अब वो हमें सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे। उनके बल्ले से इस बार रनों की बारिश होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल या बाबर आजम कौन है टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज? देखें दोनों के आंकड़े
रजत पाटीदार करेंगे सेंट्रल जोन की कप्तानी
बता दें कि ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच 30 अगस्त से पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी और इस दौरान ईस्ट जोन टीम को लीड करेंगे ईशान किशन। वहीं सेंट्रल की टीम की कप्तानी रजत पाटीदार करते नजर आएंगे।
इन दोनों में से जिसकी भी टीम जीत दर्ज करेगी वो 6 सितंबर को फाइनल खेलते दिखाई देगी। ऐसे में अब देखना होगा कि इस दौरान कौन कैसा करेगा और किसकी टीम चैंपियन बनेगी।
कुछ ऐसे हैं वैभव के आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों की 13 पारियों में 215 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 16.53 की मामूली औसत से रन आए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 91.10 का है। वैभव ने 93 के बेस्ट स्कोर के साथ सिर्फ एक ही अर्धशतक जड़ा है।
उनके बल्ले से 31 चौके और 6 छक्के आए हैं। यही नहीं उन्होंने इस दौरान 6 पारियों में 4 विकेट भी चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 11 रन देकर 2 विकेट रहा है। उन्होंने हाल ही में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ हुए मैच में ही यह कारनामा किया था।
यह भी पढ़ें: चोट ने बढ़ाई चिंता, स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हुए एशियन गेम्स से बाहर