WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन कोच्चि में होने वाला है। इस नीलामी में कुल 146 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे लेकिन सिर्फ कुछ ही खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी बोली लगाकर अपने दल में शामिल करेगी। दरअसल, इस बार खिलाड़ियों की संख्या काफी अधिक है।

147 खिलाड़ियों में से ऑक्शन पूल में 119 भारतीय हैं। इसमें भी 22 कैप्ड प्लेयर हैं तो 97 ऐसे हैं, जिन्होंने भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वहीं, 27 विदेशी खिलाड़ी भी अपना नसीब आजमाने के लिए ऑक्शन में उतरेंगे।

सिर्फ 27 स्लॉट खाली

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 प्लेयर ऑक्शन में भले ही 147 खिलाड़ियों का नाम आने वाला है लेकिन इसमें से सिर्फ 27 खिलाड़ियों को भी खरीदा जाएगा। इसमें भी 20 भारतीय और सात विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं।

ऑक्शन भारतीय समयानुसार शाम 5:30 शुरू होगा और फ्रेंचाइजी अपनी सहूलियत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदेगी। आपको बता दें कि, इस बार का ऑक्शन छोटा रहने वाला है, लेकिन खिलाड़ियों पर बोलियां बड़ी-बड़ी लग सकती है।

सोफी मोलिनक्स ने रखा 50 लाख बेस प्राइज

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज सोफिया डंकले और ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी सोफी मोलिनक्स ने 50 लाख रुपये से अधिक की बेस प्राइज पर खुद को रजिस्टर करवाया है। भारत की जी कमलिनी और किरण नवगिरे के साथ ऑस्ट्रेलिया की हीथर ग्राहम और जेस जोनासेन ने अपना बेस प्राइज 40 लाख रुपये रखा है।

वहीं, 30 खिलाड़ियों ने खुद को 30 लाख रुपये के ब्रैकेट में रजिस्टर किया है। यह नीलामी फ्रेंचाइजी को 2027 सीजन से पहले अपनी टीमों को मजबूत करने का मौका देगी, जिसमें पांच टीमों में सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं।

मुंबई से तारा नॉरिस को किया शामिल

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने संयुक्त राज्य अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को यूपी वॉरियर्स से 10 लाख रुपये में ट्रेड किया था। नॉरिस ने इससे पहले 2023 में पहले डब्ल्यूपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह टूर्नामेंट के इतिहास में पांच विकेट लेने वाली पहली बॉलर बनीं। उन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5/29 के फिगर हासिल किए, जिसमें एलिस पेरी, हीथर नाइट और ऋचा घोष समेत कई गेंदबाजों को आउट किया।

ये भी पढ़ें- विकेटों का अंबार लगाने के बाद भी नहीं मिली मोहम्मद शमी को जगह, सपोर्ट में उतरा पूर्व हेड कोच