Mohammed Shami: न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हैग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग का जादू बिखेरते नजर आएंगे तो जसप्रीत बुमराह को सिर्फ टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पूर्व हेड कोच ने एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान ने सीरीज शुरू होने से पहले सनसनी मचा दी है। वहीं, पूर्व हेड के शमी को लेकर दिए बयान ने सीरीज शुरू होने से पहले सनसनी मचा दी है।
भुवनेश्वर कुमार जैसा कोई नहीं
भारतीय टीम में चार साल बाद वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार को लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,
“अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता है। जब आपके पास भुवनेश्वर जैसी क्वालिटी और अनुभव वाला गेंदबाज हो, तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। आईपीएल में उसने जो फॉर्म दिखाया और भारत के साथ अपने सालों के अनुभव को देखते हुए, वह न्यूजीलैंड के हालात के लिए एकदम सही रहेगा।” भुवी की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हो रही है।
बुमराह को तीने फॉर्मेट नहीं खेलने चाहिए- शास्त्री
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चुना गया है तो वनडे और टी20 प्रारूप में आराम दिया गया है। यह फैसला भविष्य में होने वाली प्रमुख टेस्ट सीरीज को देखते हुए लिया गया है, जिसमें BGT श्रृंखला भी शामिल है। शास्त्री बुमराह को तीनों प्रारुपों में नहीं खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा,
''मुझे नहीं लगता कि जसप्रीत बुमराह को वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए। उन्हें खासकर टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए और वनडे-टी20 में कभी-कभार ही खेलना चाहिए। मैं चाहता हूं कि न्यूजीलैंड में होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए उन्हें बचाकर रखा जाए, जहां उनकी भूमिका काफी अहम होगी।''
वो अच्छा कर रहा है- शास्त्री
टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी इस समय रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बंगाल के लिए खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। लेकिन इसके बावजूद चयन समिति उनको स्क्वाड में वापसी का मौका नहीं दे रही है।
इसपर रवि शास्त्री ने साफ स्पष्ठ शब्दों में कहा, "उन्होंने लाल और सफेद दोनों गेंदों से इतना प्रदर्शन किया है कि उन्हें टेस्ट और वनडे टीम में वापस बुलाया जा सकता है।"
शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ था। इसके बाद उनको टीम से बाहर कर दिया गया और पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का मानना था कि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट खेलकर वह हर बात उनको गलत साबित करते रहे।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ Live Streaming: Jio Hotstar पर नहीं आएगा भारत-न्यूजीलैंड मैच, अब ये ऐप करना होगा डाउनलोड!