Women's Asia Cup Winners: महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है। 2026 टी20 महिला एशिया कप 28 अगस्त से शुरू हुआ है और 13 सितंबर तक चलने वाला है।

इस एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो रहा है और इसके सभी मुकाबले दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको दो ग्रुप्स में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट के अब तक के मुकाबले काफी बेहतरीन रहे हैं और आगे के भी मुकाबले बेहतरीन होने की उम्मीद है। हालांकि चैंपियन कौन होगा ये बात बाद में पता चलेगी। मगर आइए हम अब तक के चैंपियंस के बारे में जान लेते हैं।

साल 2004 में शुरू हुआ था महिला एशिया कप

महिला एशिया कप की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। इसके पहले संस्करण का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया गया था। महिला वनडे एशिया कप का आयोजन 17 से 29 अप्रैल 2004 के बीच श्रीलंका में हुआ था।

इसे एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें केवल दो टीमें भारत और श्रीलंका ने हिस्सा लिया था। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज हुई थी, जिसे इंडिया ने 5–0 से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। तब से अब तक इस टूर्नामेंट में इंडिया का ही दबदबा रहा है।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, विकटों के मामले में किया टॉप, होगी टीम इंडिया में वापसी?

भारतीय महिला टीम ने जीती है 7 ट्रॉफी

मालूम हो कि एशिया कप के अब तक कुल 9 संस्करण हुए हैं और 2026 का एशिया कप इसका 10वां संस्करण है। इस बीच शुरुआती 4 टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में हुए थे और बाकि के सभी टी20 फॉर्मेट में खेले गए। इस बार का एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस दौरान इंडिया ने 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारतीय महिला टीम ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। वो इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। इंडिया ने इस दौरान जब ख़िताब नहीं जीता तब भी वो फाइनल में रही थी।

इन 2 टीमों ने जीती है बाकि ट्रॉफी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने भी एक-एक बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है। बांग्लादेश ने साल 2018 जबकि श्रीलंका ने 2022 में ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था। अब देखना होगा कि आगे कौन जीतेगा और किसका बोलबाला होगा।

यह भी पढ़ें: रोहित और कोहली संभालेंगे कमान, 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के टॉप-6 नाम आए सामने