Mohammed Shami, Team India: साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच में अपनी दमदार गेंदबाजी के बलबूते इतिहास रच दिया है। विकटों के मामले में वो इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इसकी वजह से एक बार फिर उनके कमबैक की चर्चा शुरू हो गई है। तो आइए जान लेते हैं कि उन्होंने क्या रिकॉर्ड बनाया है और उनके वापसी के कितने आसार हैं।

Mohammed Shami ने गेंदबाजी में रचा इतिहास

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में अपनी दमदार गेंदबाजी के बलबूते मोहम्मद शमी ने प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 विकटों का आंकड़ा टच कर लिया है। शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 16 ओवर के स्पेल में 42 रन देकर 2 विकेट लिए और 900 विकेट पूरे कर लिए। 

उन्होंने फर्स्ट क्लास में 379, लिस्ट ए में 283 और टी20 में 238 विकेट के साथ यह आंकड़ा टच किया है। वो प्रोफेशनल क्रिकेट करियर (FC + List A + T20) में 900 विकेट का आंकड़ा टच करने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। वहीं ओवरऑल भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में वो अभी 18वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित और कोहली संभालेंगे कमान, 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के टॉप-6 नाम आए सामने

क्या मोहम्मद शमी की होगी टीम इंडिया में वापसी?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मोहम्मद शमी को 2027 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिल सकता है और इसके लिए वो आने वाली वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये कन्फर्म नहीं हुआ है। मगर फैंस की मानें तो उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। 

ओवरऑल आंकड़े रहे हैं कुछ ऐसे 

35 वर्षीय मोहम्मद शमी ने साल 2010 में प्रोफेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इंडिया की ओर से उन्हें पहली बार 2013 में खेलने का मौका मिला। तब से अब तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 197 मैचों की 254 पारियों में 462 विकेट चटकाए हैं। 

टी20 में उन्होंने 196 मैचों की 196 पारियों में 238 विकेट लिए हैं। वहीं 149 लिस्ट ए मैचों की 148 पारियों में 283 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 99 फर्स्ट क्लास मैचों की 186 पारियों में उन्होंने 379 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: 2027 WTC फाइनल तक टीम इंडिया के टेस्ट मैचों का शेड्यूल हुआ घोषित, इन टीमों से होगी टक्कर