Team India 2027 World Cup: सालों से इंडियन क्रिकेट टीम की सेवा करते चले आ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली हमें आगामी वनडे विश्व में भी एक बार फिर खेलते दिखाई दे सकते हैं। हमेशा की तरह इन दो दिग्गजों पर टीम को लीड करने की जिम्मेदारी हो सकती है। इन दोनों के अलावा टीम इंडिया का टॉप 6 कौन होगा इसका पता चल चुका है। ऐसे में आइए सभी के बारे में जान लेते हैं।
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा टूर्नामेंट
2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के टॉप 6 खिलाड़ी कौन होंगे उनके बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि 2027 का ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर, 2027 तक चलने की उम्मीद है। इस बार के वर्ल्ड कप को होस्ट करने का जिम्मा साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को सौंपा गया है और इसमें हमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेते दिखाई देने वाली हैं। इस दौरान इंडिया के स्क्वाड में भी हमें कई स्टार खिलाड़ी दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2027 WTC फाइनल तक टीम इंडिया के टेस्ट मैचों का शेड्यूल हुआ घोषित, इन टीमों से होगी टक्कर
रोहित-विराट समेत इन सभी को मिल सकता है मौका
बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते दिखाई दे सकते हैं और वही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में भी नजर आ सकते हैं। उनके अलावा इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का दिखाई देना 99 प्रतिशत कन्फर्म है। वैसे इस दौरान कप्तानी भले ही गिल करते नजर आएंगे। लेकिन तजुर्बे के अनुसार रोहित और विराट ही टीम को लीड करते नजर आएंगे।
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के टॉप 6
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या।
अधूरा सपना पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी इंडियन टीम
इंडियन क्रिकेट टीम ने लास्ट वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। टीम इंडिया ने सभी टीमों को लगातार मैचों में मात देते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे हार झेलनी पड़ी। मगर इस बार शायद इंडिया अपना अधूरा सपना पूरा कर ले।
यह भी पढ़ें: फुटबॉल वर्ल्ड कप में मिली थी हार, अब 2026 Women's Hockey World Cup final में अर्जेंटीना ने जीत लिया खिताब