IPL 2027, RCB: आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB को लेकर हमेशा कुछ न कुछ चर्चा चलते रहती है और लास्ट कुछ समय से एक बार फिर यह टीम चर्चा में है। इस बार यह फ्रेंचाइजी अपने नाम को लेकर चर्चा में आई है और इसके चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने इसके नाम को लेकर काफी बड़ा अपडेट दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
आर्यमान बिड़ला ने दिया RCB के नाम को लेकर अपडेट
दरअसल, आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी को आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर खरीद लिया था। तभी से लगातार यह चर्चा चल रही थी कि इस टीम का नाम बदला जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो इस टीम के नाम को बदलने का 100 फीसदी दावा किया जा रहा था।
लेकिन अब आरसीबी के चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए काफी बड़ी बात कही है। एक समय पर क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने के इरादे से मैदान पर उतरे आर्यमान ने यह साफ कर दिया कि टीम के नाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, "यह बड़ा ब्रांड है और हमें नाम पसंद है। यह पहला मौका नहीं है कि जब टीम का नाम बदलने पर बात की गई है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की पुष्टि की जा चुकी है।"
यह भी पढ़ें: किसी ने 400 तो किसी ने बनाए नाबाद 367 रन, ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से आएगी RCB
रजत पाटीदार की कप्तानी में आईपीएल 2025 सीजन में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद इस टीम ने 2026 आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह इस फ्रेंचाइजी की लगातार और ओवरऑल दूसरी ट्रॉफी जीत थी। इसी कड़ी में अब यह फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
रच सकती है इतिहास
आईपीएल में अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने लगातार 3 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्ज़ा नहीं जमाया है। RCB से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भी लगातार 2 बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही हैं। अब देखना होगा कि रजत पाटीदार एंड कंपनी आईपीएल 2027 में फिर से चैंपियन बन सकेगी या नहीं।
यह भी पढ़ें: धोनी नहीं पंत को सुरेश रैना ने बताया अपना फेवरेट खिलाड़ी, दिया जनरेशनल प्लेयर का टैग