Highest Individual Score In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट को क्रिकेट का सबसे प्रीमियम फॉर्मेट माना जाता है और इसके लिए लोगों में एक अलग ही दीवानापन देखने को मिलता है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम टेस्ट क्रिकेट के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना रखा है।
Test में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
वियान मुल्डर (Wiaan Mulder)
टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर हैं। उन्होंने बीते साल ही 367 रन की नाबाद पारी खेल कर इतिहास रचा था। उस दौरान उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 410 गेंदों में 367* रन बनाए थे।
उनके बल्ले से 49 चौके व 4 छक्के आए थे। मुल्डर ने उस दौरान 109.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और उनके पास इस लिस्ट में नंबर 1 पर जाने का सुनहरा मौका था। लेकिन उन्होंने नंबर वन खिलाड़ी का सम्मान करते हुए पारी घोषित कर दी और आगे रन नहीं बनाया।
महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)
इस लिस्ट में महेला जयवर्धने 374 रनों की ददमार पारी के साथ चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंकाई दिग्गज ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 752 गेंदों में 374 रन की पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। उस बीच उन्होंने 43 चौके व 1 छक्का जड़ा था। उनका स्ट्राइक रेट उस पारी में 65.38 का था और वो अपनी टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें: धोनी नहीं पंत को सुरेश रैना ने बताया अपना फेवरेट खिलाड़ी, दिया जनरेशनल प्लेयर का टैग
ब्रायन लारा (Brian Lara)
टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर ब्रायन लारा हैं। लारा ने साल 1994 में 538 गेंदों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 375 रन बनाए थे। उस बीच इस दिग्गज बल्लेबाज ने 45 चौके जड़े थे और उनका स्ट्राइक रेट 69.70 का था। लारा की वो पारी आज भी इंग्लिश फैंस को याद है।
मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden)
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मैथ्यू हेडन ने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 437 गेंदों में 380 रन की बड़ी पारी खेल इतिहास रचा था। उन्होंने इस दौरान 86.95 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की थी और उनके बल्ले से 38 चौके व 11 छक्के आए थे।
ब्रायन लारा (Brian Lara)
वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट तीसरे नंबर के साथ ही साथ पहले नंबर पर भी हैं। उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ ही एक बार फिर ऐतिहासिक पारी खेल कीर्तिमान स्थापित किया था।
लारा ने 582 गेंदों में नाबाद 400 रन की पारी खेल टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वो एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने टेस्ट में 400 रन का आंकड़ा टच किया है। उस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 68.72 का था और उनके बल्ले से 43 चौके व 4 छक्के निकले थे।
यह भी पढ़ें: 6 सितंबर को अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेलते दिखेंगे मोहम्मद शमी, इंडियन टीम में करेंगे कमबैक?