Suresh Raina on Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने हाल ही में आकाश चोपड़ा से बातचीत के दौरान कई चीजों पर बात की। लेकिन ऋषभ पंत को लेकर दिए बयान ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने पंत को न सिर्फ टेस्ट का बेस्ट खिलाड़ी बताया बल्कि उन्हें जनरेशनल खिलाड़ी का टैग भी दिया। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि रैना ने पंत को लेकर क्या कुछ कहा।
सुरेश रैना ने की ऋषभ पंत की तारीफ
आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान सुरेश रैना ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ़ की और उन्हें अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। इसके अलावा रैना ने पंत को इंडियन टीम का X फैक्टर भी कहा और उन्हें जनरेशनल खिलाड़ी का टैग दिया।
एमएस धोनी या किसी अन्य को नहीं बल्कि सुरेश रैना ने ऋषभ पंत को अपना मौजूदा पसंदीदा खिलाड़ी बताया। उनका मानना है कि पंत पीढ़ी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी और भारतीय टीम की बैकबॉन हैं।
रैना ने कहा, "वह मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है, वो टेस्ट में बहुत रन बना रहा है, उसमें वह X फैक्टर है - उसने कड़ी मेहनत की है, मैं बहुत खुश हूं, हर कोई अच्छा करता है लेकिन वह सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है।"
यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W: स्मृति-शेफाली करेंगी ओपनिंग, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
लगातार प्रभावित कर रहे हैं ऋषभ पंत
बता दें कि ऋषभ पंत ने वैसे तो ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में 3500 हजार से अधिक रन बना रखे हैं। लेकिन रिसेंट कुछ समय में उनका प्रदर्शन पहले से और बेहतर हो गया है। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 4 मैचों की 7 पारियों में 479 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 68.42 के औसत व 77.63 के स्ट्राइक रेट से रन आए थे। इस बीच पंत ने 2 शतक व 3 अर्धशतक भी जड़ा था। अगर वो इंजर्ड न हुए होते तो 500 रन का आंकड़ा भी पार कर सकते थे।
उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया। पंत ने अफगानी टीम के खिलाफ 1 टेस्ट की 1 पारी में 81 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की 3 पारियों में कुल 168 रन बनाए। दिन प्रतिदिन वो टेस्ट में अपने आप को पहले से बेहतर बना रहे हैं, जिस वजह से हर कोई उनका फैन हुआ पड़ा है।
कुछ ऐसे हैं पंत के आंकड़े
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 52 मैचों की 90 पारियों में 3725 रन बनाए हैं। उन्होंने 159* के बेस्ट स्कोर के साथ 8 शतक व 21 अर्धशतक जड़ा है। उनके बल्ले से 43.82 के औसत व 74.15 के स्ट्राइक रेट से रन आया है। पंत ने इस बीच 396 चौके व 102 छक्के भी जड़े हैं। वो इस समय WTC में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में भी इंडिया के नंबर 1 व वर्ल्ड के नंबर 3 खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर कप्तान-तिलक वर्मा उपकप्तान, जापान टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड