Hardik Pandya, IPL 2027 Trade: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक हार्दिक पांड्या इस समय 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। लेकिन लास्ट कुछ समय से खबरें चल रही हैं कि वो किसी अन्य टीम में जा सकते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं उनके ट्रेड पर क्या ताजा अपडेट आई है और वो किस टीम में एंट्री मार सकते हैं।

हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर ये है नया अपडेट

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने साल 2024 आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस को छोड़ मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया था। लेकिन उनके खराब प्रदर्शन के चलते और टीम में हो रहे राजनीती के कारण वो टीम को छोड़ने की प्लानिंग बना रहे थे।

मगर अब दावा किया जा रहा है कि वो कहीं नहीं जाएंगे। यानी एक बार फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहेंगे। हालांकि इस बार वो कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:शुभमन गिल ने किया गियर शिफ्ट, टेस्ट से लौटने के बाद सीधे 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आ सकते हैं हार्दिक

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्टर साहिल मल्होत्रा की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या आगामी आईपीएल सीजन में एक बार फिर मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहेंगे। इस लेकिन इस बार वो टीम के कर्ताधर्ता नहीं बल्कि एक सामान्य खिलाड़ी रह सकते हैं।

बता दें कि करीब हफ्ता भर पहले साहिल ने ये रिपोर्ट दी थी और अभी तक कोई नई रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में काफी आसार हैं कि वो बतौर खिलाड़ी ही खेलते दिखाई देंगे। मगर काफी आसार हैं कि आईपीएल 2028 सीजन में वो इस टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे और शायद ऑक्शन में एंट्री मारें।

कुछ ऐसे हैं हार्दिक पांड्या के आईपीएल आंकड़े

32 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने अब तक 2 आईपीएल टीमों के लिए 162 आईपीएल मैचों की 150 पारियों में कुल 2955 रन बनाए हैं। उनका औसत इस बीच 27.87 और स्ट्राइक रेट 146.28 का रहा है। पांड्या के बल्ले से 91 के बेस्ट स्कोर के साथ 10 अर्धशतक आए हैं।

उन्होंने 116 पारियों में कुल 82 विकेट भी चटका रखे हैं और उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 36 रन देकर 5 विकेट रहा है। अब देखना होगा कि वो आगे किस टीम का हिस्सा बनेंगे और कैसा प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: इस बार साउथ अफ्रीका ने नहीं किया चोक, जिम्बाब्वे को हराकर जीता फाइनल