टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में तीन की मौत, एबीवीपी ने की MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग ISRO ने सफलतापूर्वक पूरा किया EOS-05 की apogee को बढ़ाने का दूसरा ऑपरेशन दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढहने की घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख चलती मेट्रो से फोन चिपकाकर Reel बना रहे Influencers, DMRC ने दी सख्त चेतावनी दिल्ली: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में घायलों से मिलने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लंदन में ऐतिहासिक खालसा जत्था गुरुद्वारे का किया दौरा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, महिपाल सिंह का बयान दर्ज, गोविंद देव की नियुक्ति पर उठे सवाल कोलकाता केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां; कोई हताहत नहीं पंजाब और हरियाणा HC के चीफ जस्टिस की नियुक्ति के खिलाफ पंजाब कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे
खेल

शुभमन गिल ने किया गियर शिफ्ट, टेस्ट से लौटने के बाद सीधे 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

शुभमन गिल ने गियर शिफ्ट करते हुए टी20 फॉर्मेट में धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने शेर-ए-पंजाब T20 लीग में 190 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की।

शुभमन गिल ने किया गियर शिफ्ट, टेस्ट से लौटने के बाद सीधे 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
Shubman Gill, Sher-e-Punjab T20 League, Ludhiana Lions vs Fazilka Falcons

शुभमन गिल (Shubman Gill) कुछ ही दिनों पहले श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को लीड करते नजर आ रहे थे और टेस्ट फॉर्मेट में टेस्ट के अनुसार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने गियर शिफ्ट करते हुए टी20 फॉर्मेट में धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने शेर-ए-पंजाब T20 लीग में 190 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। ऐसे में आइए उनके इस प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में Shubman Gill ने दिखाया बल्ले का दम

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद इंडिया को अब 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन इस सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) खेलते दिखाई नहीं देंगे और वो हमें सीधे 27 सितंबर से वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में नजर आएंगे। हालांकि अपने इस बीच के टाइम को वो काफी अच्छे से उपयोग कर रहे हैं और इस समय शेर-ए-पंजाब T20 लीग में खेलते दिखाई दे रहे हैं।

शेर-ए-पंजाब T20 लीग के अपने पहले मैच में उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए लुधियाना लायंस के खिलाफ 21 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 190.48 का रहा और सोशल मीडिया पर इस समय सिर्फ उनकी चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप में अब इस दिन अपना अगला मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें मैच के सभी डिटेल्स

गिल ने जड़ी 8 बॉउंड्री

बता दें कि शेर-ए-पंजाब T20 लीग के मैच नंबर 15 में फाजिल्का फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए शुभमन गिल ने लुधियाना लायंस के खिलाफ 21 गेंदों में 7 चौके व 1 छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 190.48 का रहा और उनकी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं होगी वापसी

शुभमन गिल आखिरी बार साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आए थे। उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है और वो आगे भी खेलते दिखाई नहीं देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2027 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का चांस नहीं मिलेगा। अब तक उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 मैचों की 36 पारियों में 869 रन आए हैं।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का होगा इंडियन टीम में कमबैक, दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद आ सकता है फैसला

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो