टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में तीन की मौत, एबीवीपी ने की MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग ISRO ने सफलतापूर्वक पूरा किया EOS-05 की apogee को बढ़ाने का दूसरा ऑपरेशन दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढहने की घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख चलती मेट्रो से फोन चिपकाकर Reel बना रहे Influencers, DMRC ने दी सख्त चेतावनी दिल्ली: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में घायलों से मिलने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लंदन में ऐतिहासिक खालसा जत्था गुरुद्वारे का किया दौरा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, महिपाल सिंह का बयान दर्ज, गोविंद देव की नियुक्ति पर उठे सवाल कोलकाता केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां; कोई हताहत नहीं पंजाब और हरियाणा HC के चीफ जस्टिस की नियुक्ति के खिलाफ पंजाब कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे
खेल

इस बार साउथ अफ्रीका ने नहीं किया चोक, जिम्बाब्वे को हराकर जीता फाइनल

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया में खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 

इस बार साउथ अफ्रीका ने नहीं किया चोक, जिम्बाब्वे को हराकर जीता फाइनल
South Africa vs Zimbabwe, Namibia T20I Tri-Series

South Africa vs Zimbabwe, Namibia T20I Tri-Series: साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम को अक्सर फैंस द्वारा चोकर्स का टैग दिया जाता है। चूंकि अधिकतर बार किसी भी फाइनल या सेमीफाइनल में खराब प्रदर्शन के चलते मैच हार जाती है। लेकिन उसने इस बार चोक नहीं किया और नामीबिया में खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ऐसे में आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। 

जिम्बाब्वे को हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती टी20I ट्राई-सीरीज 

बता दें कि रविवार (6 सितंबर) को विंडहोक में नामीबिया में खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच विंडहोक में फाइनल मुकाबला खेला गया और इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो जॉर्डन हरमन रहे, जिन्होंने बल्ले व गेंद दोनों से कमाल कर टीम को जीत दिलाई। 

यह भी पढ़ें:शुभमन गिल ने किया गियर शिफ्ट, टेस्ट से लौटने के बाद सीधे 190 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

साउथ अफ्रीका ने बनाए 205 रन 

ब्योर्न फोर्टुइन की अगुआई में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इस बीच जॉर्डन हरमन ने 29 गेंदों में 53 बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके व 1 छक्का आया। 

हरमन ने 182.75 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की। उनके अलावा कॉनर एस्टरहुइज़न व डेवाल्ड ब्रेविस ने 32-32 रन बनाए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी डेवाल्ड ब्रेविस बने। जिम्बाब्वे की ओर से इस बीच न्यूमैन न्यामहूरी और ब्रैड इवांस ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा विरोधी टीम के कप्तान सिकंदर रज़ा ने 1 विकेट लिया। 

157 रन पर ऑल आउट हुई जिम्बाब्वे 

206 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम शुरुआत से ही मुश्किलों में नजर आई और अंतत: 18 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। यह टीम पहले ही ढेर हो गई होती। लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रैड इवांस ने 31 गेंदो में 56 रन बनाए। और टीम के स्कोर के आगे बढ़ाया। इस टीम के 7 बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

कप्तान सिकंदर रज़ा ने इस बीच 16 रन बनाए और टीम की लाज बचाने की थोड़ी कोशिश की। मगर टॉप ऑर्डर का पूरी तरह से कोलैप्स होना इसके लिए भारी रहा। इस टीम को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच साउथ अफ्रीका की ओर से डुआन जानसेन और ब्योर्न फोर्टुइन ने 3-3 विकेट लिए। जबकि ईथन बॉश ने 2 व क्वेना मफाका और प्रेनेलन सुब्रयेन ने 1-1 विकेट लिया। यह भी मालूम हो कि यह टी20I ट्राई-सीरीज साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच खेली गई। 

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप में अब इस दिन अपना अगला मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें मैच के सभी डिटेल्स

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो