Duleep Trophy 2026 Final: 2026 दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन ने रजत पाटीदार की टीम सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं दूसरी ओर तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह जंग कब होगी और कौन बाजी मार सकता है।

6 तारीख से होगा Duleep Trophy 2026 का फाइनल

बता दें कि दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैचों की तरह ही इन मैचों की शुरुआत भी सुबह 9:30 बजे से होगी। 5 दिन चलने वाले इस मैच में भरपूर रोमांच देखने मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अब खिताब जीतने के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा देंगी।

यह भी पढ़ें: रोहित-धोनी समेत कई स्टार खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज, चेतेश्वर पुजारा ने चुने अपने 13 बेस्ट प्लेयर

चेपॉक में होगा Duleep Trophy का फाइनल मैच

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेपॉक में खेला जाना है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि इस पिच पर किस टीम के खिलाड़ियों के तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन होगा और कौन चैंपियन बनेगा।

ईस्ट जोन के जीतने के हैं काफी आसार

क्रिकेट का खेल अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार का दलीप ट्रॉफी फाइनल ईस्ट जोन की टीम जीत सकती है।

ईशान किशन की अगुआई में टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। उनकी कप्तानी में झारखंड क्रिकेट टीम ने बीते साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। हालांकि तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन को कम आंकना एक बड़ी भूल साबित हो सकती है। ऐसे में कौन जीतेगा पूरी तरह इसकी पुष्टि करना थोड़ा कठिन है। हालांकि ये जरूर पता है कि हम सभी का भरपूर मनोरंजन होने वाला है।

मैच के लाइव स्ट्रीम की बात करें तो इस मैच को मोबाइल यूजर्स JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं टीवी पर इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

यह भी पढ़ें: "वापसी तय है!" एशियन गेम्स से पहले टीम में कमबैक को लेकर ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान